Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

Haryana और हरियाणवी सबसे आगे: हिसार में शाह ने की सीएम सैनी की तारीफ, पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना।

April 1, 2025By Short Daily News

हरियाणा। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कभी Haryana नौकरियों के बंटवारे को लेकर बदनाम था। यहां सरकारें बदलने के साथ ही नौकरियों का वितरण भी बदल जाता था—एक सरकार अपने क्षेत्र के लोगों को नौकरी देती, तो अगली सरकार अपने पसंदीदा लोगों को लाभ पहुंचाती। नौकरियों के लिए न सिर्फ सिफारिशी पर्ची जरूरी होती थी, बल्कि पैसों की भी मांग होती थी।

हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में आईसीयू का उद्घाटन, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के अनावरण और पीजी हॉस्टल के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Haryana और राज्य सरकार की जमकर सराहना की। उन्होंने हरियाणवी अंदाज में “राम-राम” कहते हुए सभी का अभिवादन किया और प्रदेश की गौरवशाली परंपरा को नमन किया। शाह ने बाबर से लेकर औरंगजेब के दौर में सिखों के दस गुरुओं के संघर्ष को भी याद किया।

शाह ने कहा कि Haryana और यहां के लोग देश में हमेशा आगे रहे हैं। यह देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जाती है। लाल डोरे के अंदर आने वाली संपत्तियों को मालिकाना हक देने और शिक्षित सरपंचों का चुनाव सुनिश्चित करने वाला भी हरियाणा पहला राज्य बना।

उन्होंने बताया कि पंचायतों में महिलाओं को 50% भागीदारी देने, हर घर तक नल से जल पहुंचाने, पूरे राज्य को खुले में शौच से मुक्त करने, हर घर में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराकर धुआं मुक्त बनाने और ओलंपिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने में भी हरियाणा अग्रणी रहा है। इसके अलावा, देश में बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक, सेना में हर दसवां जवान Haryana से, भारत का पहला आयुष विश्वविद्यालय और पहली इथेनॉल रिफाइनरी हरियाणा में स्थापित होने को उन्होंने प्रदेश की बड़ी उपलब्धियों के रूप में गिनाया।

सीएम नायब सिंह सैनी कुशल प्रशासक

अमित शाह ने कहा, सीएम नायब सैनी को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने सैनी को 22 कार्य करने को कहा था। उन्होंने कहा, हो जाएंगे जी आप चिंता मत करो। इन्होंने ढाई महीने में ही पूरे कर दिए। ये मुस्कुरा कर समस्या सुनते हुए फरियादी का स्वागत करते हैं। फिर समाधान भी करते हैं। उन्होंने कहा, पूर्व सीएम मनोहरलाल ने जो कार्य शुरू किए थे, सैनी उनको बेहतरी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

नौकरियों को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा

शाह ने कहा, Haryana नौकरियां देने के नाम पर बदनाम था। यहां एक सरकार अपने क्षेत्र विशेष के लोगों को नौकरी देती तो दूसरी सरकार आते ही अपने चहेते लोगों को नौकरी देती थी। उनको खर्ची भी चाहिए थी और पर्ची भी। भाजपा सरकार ने 80 हजार नौकरियां बिना खर्ची-पर्ची के दी है। सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता से हो रही हैं और बिना किसी भेदभाव के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं।

Haryana को 10 साल में 1 लाख 43 हजार करोड़ दिए

अमित शाह ने कहा Haryana को इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अग्रणी बनाया जा रहा है। वर्ष 2004 से 2014 तक यूपीए की सरकार ने हरियाणा को विकास के लिए 41 हजार करोड़ दिए थे। एनडीए की सरकार ने 2014 से 2024 तक 1 लाख 43 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। पिछले दस सालों में विकास के मामले में Haryana ने इतिहास बनाया है। केंद्र सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए। हर घर शौचालय, हर घर नल से जल, योग मिशन, फिट इंडिया, पोषण अभियान, आयुष्मान और मिशन इंद्रधनुष ये सभी स्वास्थ्य से जुड़े हैं। इन पर मोदी सरकार और भाजपा की राज्य सरकारें मिलकर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।