Search

BREAKING
पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपये जारी, 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला सीधा लाभ : डॉ. बलजीत कौर

Haryana के इस जिले को मिलेगी नई पुलिस लाइन, पुलिस कर्मचारियों को मिलेगी यह विशेष सुविधा।

March 28, 2025By Short Daily News

हांसी। Haryana विधानसभा के बजट सत्र में हांसी से BJP विधायक विनोद भयाणा ने पुलिस लाइन के निर्माण को लेकर सवाल खड़ा किया था, तो उसके जवाब में संबंधित विभाग के मंत्री कृष्ण बेदी ने जानकारी देते हुए कहा कि हांसी में जल्द ही पुलिस लाइन का निर्माण होगा।

हांसी में ही रहने की सुविधा मिलेगी

बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने सवाल उठाया कि हांसी पुलिस जिले में उप पुलिस अधीक्षकों के 8 पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां केवल 3 उप- पुलिस अधीक्षक ही तैनात हैं। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने उत्तर देते हुए बताया कि इन खाली पदों पर उप- पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस लाइन में राजपत्रित अधिकारियों के लिए 5 तथा अन्य अधिकारियों के लिए 341 आवासीय मकान बनाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुलिस अधीक्षक, उप- पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी हांसी में ही तैनात होंगे। इससे पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को हांसी में ही रहने की सुविधा मिलेगी, और जिन कर्मचारियों के घर दूर हैं, उन्हें इसका सबसे बड़ा लाभ होगा।

55 एकड़ 6 कनाल भूमि में होगा  निर्माण

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पुलिस लाइन का निर्माण 55 एकड़ 6 कनाल भूमि पर किया जाएगा, जिसे हरियाणा पुलिस विभाग को ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि Haryana पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए मास्टर प्लान को राज्य सरकार की मंजूरी मिल चुकी है, और इस वित्तीय वर्ष में ही पुलिस लाइन के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी।