Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

Haryana: किसानों के लिए बड़ी खबर, अब एक दिन में बेच सकेंगे इतनी सरसों… सरकार ने जारी किया नोटिस।

March 28, 2025By Short Daily News

चंडीगढ़। Haryana सरकार ने राज्य के सरसों उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए एक दिन में 40 क्विंटल तक सरसों बेचने की अनुमति दे दी है। इससे पहले, किसानों को एक दिन में केवल 25 क्विंटल सरसों बेचने की सीमा दी गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

कृषि विभाग के निदेशक ने हैफेड के प्रबंध निदेशक (MD), Haryana स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के MD, नैफेड के राज्य प्रमुख और नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (NCCF) के Haryana प्रमुख को एक पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों को राशन डिपो के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सहायता योजना के तहत लिया गया है। केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत सरसों की खरीद सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया था, जिसके परिणामस्वरूप Haryana सरकार ने भी किसानों को यह राहत प्रदान की है।