Search

BREAKING
बटाला में 176 करोड़ के प्रोजेक्टों की सौगात, नए बस स्टैंड का ऐलान; सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए अकाली नेता की गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल का ‘पंजाब बचाओ’ ड्रामे की पोल खोली: Baltej Pannu सरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी करीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी, पंजाब में मुफ्त और कैशलेस इलाज का तेज विस्तार: डॉ. बलबीर सिंह संगरूर के लहरागागा सीएचसी में OPD-IPD सेवा शुरू:कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, डॉ. बलबीर सिंह ने किया उद्घाटन,मेडिकल कॉलेज जल्द BBMB में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू दीपक बाली का BJP और केंद्र पर तीखा हमला, बोले—आप नेताओं को डराने की साजिश भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी

Haryana के इस जिले में रेल ट्रैक पर सब-वे निर्माण मई में होगा पूरा, यात्रियों को मिलेगी राहत।

March 26, 2025By Short Daily News

चंडीगढ़: पंजाब एवं Haryana हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान बताया गया कि जींद में रेल ट्रैक पर सब-वे बनाने का कार्य 15 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। केंद्र और रेलवे के डिवीजनल इंजीनियर की तरफ से दाखिल किए गए जवाब के बाद चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल की खंडपीठ ने जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।

पिछले वर्ष हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें देवी लाल चौक के पास रेल ट्रैक पर सीमित ऊंचाई वाले सब-वे के निर्माण के लिए उचित निर्देश देने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि सड़क यातायात के लिए सब-वे न होने के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं।

इस ट्रैक से बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है, जिससे सड़क यातायात प्रभावित होता है। डिवीजनल इंजीनियर ने खंडपीठ को सूचित किया कि सब-वे का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है और इस संदर्भ में मौके पर लिए गए फोटोग्राफ भी खंडपीठ को दिखाए गए। निर्माण कार्य नवम्बर 2024 में शुरू किया गया था और इसके लिए 15 अप्रैल, 2025 तक की डेडलाइन तय की गई थी।

केंद्र सरकार की तरफ से खंडपीठ को बताया गया कि निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है, लेकिन अगर किसी अन्य कारण से काम में देरी होती है, तो कुछ अतिरिक्त समय दिया जाए। इस पर हाईकोर्ट ने निर्माण कार्य को 15 मई, 2025 तक पूरा करने के लिए मोहलत दी।