Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

हरियाणा सरकार की नई योजना: 500 रुपये में LPG गैस सिलेंडर! जानिए कैसे मिलेगा लाभ ?

March 24, 2025By Short Daily News

हरियाणा। हरियाणा सरकार ने 500 रुपये में LPG गैस सिलेंडर प्रदान करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। यह योजना 50 लाख बीपीएल ( Below Poverty Line) परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। “हर घर हर गृहिणी” योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर की सुविधा उपलब्ध कराना है।

“हर घर हर गृहिणी” योजना के लाभ

इस योजना के तहत, हरियाणा में 50 लाख से अधिक गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके अलावा, सिलेंडर खरीदने पर जो अतिरिक्त खर्च होगा, वह सरकार सीधे परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी। प्रत्येक परिवार को साल में 12 सिलेंडर खरीदने का अधिकार मिलेगा, जिससे उनके वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

“हर घर हर गृहिणी” योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए, परिवारों को अपने नजदीकी प्रशासनिक कार्यालय या संबंधित विभाग से संपर्क करना होगा। इसके बाद, आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया को और भी सरल बनाने के लिए सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

हर घर हर गृहणी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

हर‍ियाणा पर‍िवार पहचान पत्र

आधार कार्ड

गैस स‍िलेंडर कनेक्‍शन की कॉपी (LPG ID, LPG Consumer Number)

PPP ID से लिंक मोबाइल नंबर

पर‍िवार की मह‍िला सदस्‍य के बैंक खाते की जानकारी

हर घर हर गृहिणी योजना के लिए पात्रता

हर‍ियाणा का स्‍थायी न‍िवासी जरूरी होना।

पर‍िवार की मह‍िला के खाते में ही पैसा आएगा।

आवेदन के ल‍िए फैम‍िली आईडी (PPP ID या हर‍ियाणा पर‍िवार पहचान पत्र) जरूरी होना।

पर‍िवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से ज्‍यादा नहीं होनी चाह‍िए।

BPL और अंत्‍योदय पर‍िवार (AAY Card या गुलाबी कार्ड) ही इस योजना के ल‍िए आवेदन कर सकते हैं।