Search

BREAKING
पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपये जारी, 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला सीधा लाभ : डॉ. बलजीत कौर

Haryana में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव, जानें कैसे मिलेगा डॉक्टर से Appointment !

March 22, 2025By Short Daily News

चंडीगढ़। Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लोगों को ऑनलाइन नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता की कड़ी में हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी पहल करते हुए डॉक्टर से मिलने का समय लेने के लिए टोल फ्री नंबर डायल 104 की सुविधा उपलब्ध करवाई है।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित विश्राम गृह से इस पोर्टल का शुभारंभ किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इसे स्वास्थ्य विभाग के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित शिकायतें भी इस पोर्टल पर दर्ज करवाई जा सकती हैं, जिन पर पांच दिनों के भीतर कॉल बैक किया जाएगा। इसके अलावा, नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से दवाइयों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस मौके पर प्रदेश के सभी सीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए जुड़े रहे। मंत्री ने बताया कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में लंबी कतारों से बचाव सुनिश्चित करना है। इसके तहत, डायल 104 पर कॉल करके पहले से ही डॉक्टर से परामर्श का समय लिया जा सकेगा।

साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

761 डॉक्टरों को नई नियुक्ति प्रदान की

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा रहा है। अभी हाल ही में 761 डाक्टरों को नई नियुक्ति प्रदान की गई है। पहले से जारी ई-टैली मैडिसन सेवाओं को भी इसके साथ एकीकृत किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अस्पतालों के मुरम्मत का कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ शीघ्र ही बैठक करेंगे।