Search

BREAKING
कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान आर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’ तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन! वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन पंजाब में कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, कुछ जिलों तक सीमित रहेगी बारिश भगवंत मान सरकार के 4.5 साल के ऐतिहासिक कामों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है, इसीलिए वे कीचड़ उछालने पर उतरे: बलतेज पन्नू डॉ. गुरप्रीत कौर मान पर कांग्रेस विधायक खैहरा के जीजा रणजीत सिंह के आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित: AAP

कांग्रेस के मुंह झूठ लगा, हिंदुओं पर झूठे आरोप की साजिश : Modi

July 3, 2024By Short Daily News

प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को लोकसभा को ढाई घंटे संबोधित किया। प्रमुख विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा-कांग्रेस के मुंह झूठ लग गया है। उसने झूठ को राजनीति का हथियार बनाया। इनका हौसला इतना बढ़ गया है कि सदन को गुमराह करने का प्रयास हुआ। गंभीर है कि हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है। सदन में कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं। यह सब सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है।

पीएम ने कहा कि कल जो हुआ है, उसे गंभीरता से लिए बिना संसदीय लोकतंत्र को रक्षा नहीं कर पाएंगे। इन हरकतों को बालक बुद्धि मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे इरादे नेक नहीं है। बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है, न व्यवहार का। जब यह पूरी तरह सवार होती है तो किसी के गले पड़ जाते हैं। सदन में आंखें मारते हैं। देश कह रहा है तुमसे नहीं हो पाएगा। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जातियों को लड़ाने के नए नैरेटिव गढ़ रही है।

देश के एक हिस्से के लोगों को हीन बताने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के लिए सोची-समझी साजिश रच रही है। उनके जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, वहां वे आर्थिक अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पेपरलीक पर भी चिंता जताई।
आगे कहा देश के हर छात्र से कहूंगा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत गंभीर है | युद्ध स्तर पर हम ज़िम्मेवारियों को पूरा करने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहे है | युवाओं के भविष्य केसाथ खिलवाड़ करने वालों को कतई छोड़ा नहीं जाएगा | नीट के मामले में पुरे देश में लगातार ग्रिफ्तारियों की गाज रही है | परीक्षा कराने वाले पूरे सिस्टम को पुख्ता करने के लिए जरुरी कदम उठाए जा रहे है |