Search

BREAKING
पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद स्कीम के तहत 728.48 करोड़ रुपये जारी, 1.43 लाख से अधिक परिवारों को मिला सीधा लाभ : डॉ. बलजीत कौर

Ambala : 2025-26 सत्र के लिए खेल नर्सरियों की शुरुआत की प्रक्रिया शुरू।

March 4, 2025By Short Daily News

अंबाला। Ambala में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 2025-26 सत्र की खेल नर्सरियों की शुरुआत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खेल विभाग के साथ-साथ निजी संस्थाओं, पंचायतों और निजी खेल संस्थानों से खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए 15 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन आवेदन पत्रों को ऑनलाइन भी भरा जा सकता है, और खेल विभाग की तरफ से कार्यालय में आने वालों को भी जानकारी दी जा रही है ताकि वे समय रहते खेल नर्सरी के लिए आवेदन कर सकें।

निजी खेल नर्सरी के प्रशिक्षक की नियुक्ति संबंधित संस्थान द्वारा की जाएगी, जबकि चयनित प्रशिक्षक की योग्यता की जांच जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) द्वारा की जाएगी। यदि प्रशिक्षक को छुट्टी लेनी हो तो इसकी सूचना जिला खेल अधिकारी को देनी होगी। इसके अलावा, यदि प्रशिक्षक मास में एक या एक से अधिक दिन छुट्टी लेते हैं या अनुपस्थित रहते हैं, तो उनका मानदेय घटाया जाएगा। यदि कोई प्रशिक्षक एक महीने में दस दिन से अधिक छुट्टी लेता है, तो उस माह का मानदेय नहीं दिया जाएगा।

आवेदन प्राप्त होने के बाद, खेल विभाग द्वारा इन संस्थाओं, पंचायतों आदि द्वारा किए गए आवेदन की जांच की जाएगी। विभाग खुद संबंधित स्कूलों में जाकर वहां की व्यवस्थाओं की जांच करेगा, जैसे कि प्रशिक्षक की मौजूदगी, मैदान की स्थिति और खिलाड़ियों की संख्या। हर नर्सरी में कम से कम 20 और अधिकतम 25 खिलाड़ी होंगे। इसके अलावा, 10 खिलाड़ियों का अतिरिक्त सूची तैयार की जाएगी, ताकि अगर कोई खिलाड़ी छोड़कर जाता है तो उनका स्थान आसानी से भरा जा सके।

खिलाड़ियों को 22 दिन उपस्थिति पर मानदेय मिलेगा। यदि कोई खिलाड़ी महीने में कम से कम 22 दिन उपस्थित रहता है, तो उसे 8 से 14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए 1500 रुपये प्रति माह और 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के लिए 2000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति के रूप में खुराक राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा, यदि खेल नर्सरी को चलाने की शर्तों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संस्थान के प्रमुख को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।