Search

BREAKING
CM भगवंत सिंह मान ने आदर्श स्कूलों के शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी करने को दी मंजूरी CM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा पंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमा धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान आर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’ तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन! वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा

IIT दिल्ली के छात्र का निधन दुखद, मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए – केजरीवाल

August 26, 2026By Short Daily News

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी दिल्ली में एक छात्र के आत्महत्या करने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि छात्र का निधन बेहद दुखद है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पिछले 5 वर्षों में 65 से अधिक आईआईटी छात्रों ने आत्महत्या की है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हमें शैक्षिक संस्थानों में छात्रों की बात सुनने और मुश्किल हालत में मदद करना सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है। हम अपने छात्रों को निराश नहीं कर सकते।

मंगलवार को एक्स पर ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आईआईटी दिल्ली में ऋषिकेश के दुखद निधन से मैं बहुत दुखी हूं। इस मामले की एक निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और छात्रों की सभी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए। पिछले 5 वर्षों में 65 से अधिक आईआईटी छात्रों ने आत्महत्या की है और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हम अपने आईआईटी संस्थानों की शैक्षणिक उत्कृष्टता पर गर्व करते हैं और यह सही भी है। लेकिन हमारी उत्कृष्टता का पैमाना सिर्फ रैंक, ग्रेड और प्लेसमेंट पर आकर नहीं रुक सकता है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर छात्र को जरूरी सहयोग मिले, कोई उनकी बात सुनने वाला हो और मुश्किल हालात में मदद मांगने के लिए उनके पास एक सुरक्षित माहौल हो। हमें आत्मनिरीक्षण करने और इस पूरी व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है। हम अपने छात्रों को इस तरह निराश नहीं कर सकते।