Search

BREAKING
पंजाब बंद के बीच BJP कार्यालय को धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच मोहाली में बड़ा हादसा, अस्पताल निर्माण के दौरान मिट्टी की ढांग गिरी, 2 मजदूरों की मौत पंजाब में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 22 अगस्त को 4 जिलों में येलो अलर्ट पंजाब ने मोहाली स्थित सरकारी संस्थान में तीन और सफल लिवर ट्रांसप्लांट करके एक और मील का पत्थर हासिल किया: डॉ. बलबीर सिंह बॉर्डर जिलों अजनाला, पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में आई बाढ़ के पक्के हल के लिए धालीवाल ने उप राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन ASAP ने पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट इलेक्शन के लिए प्रधानगी पद के लिए आदिल बराड़ को अपना उम्मीदवार घोषित किया फाजिल्का पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के दौरान 924 NDPS मामलों में 1,331 आरोपियों को किया गिरफ़्तार भगवंत मान सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी: CM भगवंत सिंह मान पंजाब सरकार द्वारा STPI के साथ समझौता हस्ताक्षरित; मोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0” इन्क्यूबेशन सेंटर मेरे किसी से पैसे मांगने का एक भी चैट या सबूत पेश करें, या सबके सामने माफी मांगें: राजवीर सिंह घुम्मण

पंजाब में 27 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 22 अगस्त को 4 जिलों में येलो अलर्ट

August 21, 2026By Short Daily News

पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 21 से 27 अगस्त के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रह सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने का अनुमान है।

21 अगस्त: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा और बरनाला में कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। आज किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

22 अगस्त: बारिश को लेकर सबसे अहम दिन रहेगा। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मोहाली में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

23 अगस्त: उत्तरी पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में बारिश की संभावना बनी रहेगी। मध्य पंजाब के कई जिलों में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है, जबकि दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

24 अगस्त: बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और लुधियाना में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

25 से 27 अगस्त: मौसम विभाग के विस्तारित पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान भी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बारिश अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है।

तापमान भी रहेगा सामान्य से अधिक

बारिश के बावजूद पंजाब में तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। उत्तरी जिलों में तापमान 34 से 36 डिग्री और मध्य पंजाब में करीब 32 से 35 डिग्री रहने का अनुमान है।

25 से 27 अगस्त के दौरान भी तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। रात के समय उत्तरी पंजाब में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री, मध्य पंजाब में 24 से 26 डिग्री और दक्षिणी हिस्सों में 26 से 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

गुरुवार को बठिंडा सबसे गर्म

गुरुवार को पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा 38 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। फरीदकोट में 36, पटियाला, फिरोजपुर और मोहाली में 35.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

वहीं बारिश की बात करें तो गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक गुरदासपुर में सबसे ज्यादा 47.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। रूपनगर में 12, लुधियाना में 9.6, फिरोजपुर में 4.5, पटियाला में 4 और जालंधर में 3.5 मिमी बारिश हुई।