Search

BREAKING
“पहली बार किसी सरकार ने मावां-धियां की जरूरतों, सम्मान और हक़ को दी प्राथमिकता” — तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज़। अमृतसर सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 312 ग्राम आइस ड्रग और 3 पिस्तौल बरामद पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, कई जिलों में बरसात के आसार; 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावना CM भगवंत मान ने हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह से की वीडियो कॉल, आगामी मुकाबलों के लिए दी शुभकामनाएं पंजाब रोडवेज में जल्द शामिल होंगी 1,279 नई बसें, परिवहन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बढ़ावा बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, CM भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला अपने बुजुर्गों को धर्म स्थलों की तीर्थयात्रा करा कर पुण्य कमा रही भगवंत मान सरकार- केजरीवाल पंजाब सरकार ने हर मंच पर RDF का मुद्दा उठाया, लेकिन केंद्र अभी भी किसानों के पैसे रोके बैठा है: हरपाल सिंह चीमा तीज के रंग में रंगा पंजाब, महिलाओं के उत्साह ने दिखाया मान सरकार के प्रति भरोसा इस स्वतंत्रता दिवस, स्वस्थ पंजाब: भगवंत मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 6 लाख से अधिक उपचार

पंजाब में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, कई जिलों में बरसात के आसार; 18 अगस्त को भारी बारिश की संभावना

August 16, 2026By Short Daily News

पंजाब में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से फिलहाल किसी भी जिले के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ट्रफ फिरोजपुर के आसपास से गुजर रहा है, जबकि एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। दोनों मौसम प्रणालियों का प्रभाव पूरे पंजाब में एक जैसा नहीं है। इसी वजह से कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि कई जगह बादल छाने के बाद मौसम दोबारा साफ हो रहा है।

मौसम को लेकर सबसे अहम अपडेट यह है कि 18 अगस्त को पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों और किसानों को आने वाले दिनों में मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।