Search

BREAKING
• परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; CM भगवंत सिंह मान ने ”SIAL Paris 2026” में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली

BSNL का स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को बड़ा तोहफा

August 14, 2026By Short Daily News

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए कई नई पेशकशों और बड़े ऐलानों की जानकारी दी है। शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BSNL के मुख्य महाप्रबंधक राजन कंबोज ने किफायती मोबाइल प्लान, FTTH और 5G सेवा से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया।

BSNL की ओर से ₹1 में 24 दिनों की वैधता वाला नया सिम ऑफर लॉन्च करने की जानकारी दी गई है। इस ऑफर में रोजाना 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा ₹2,399 का सालाना प्लान भी पेश किया गया है, जिसकी वैधता 412 दिनों की होगी और इसमें रोजाना 2GB डेटा मिलेगा।

BSNL के मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि मोबाइल फोन पर लाइव टीवी की सुविधा भी शुरू की गई है। Tango TV के जरिए ग्राहक 500 से ज्यादा टीवी चैनल मुफ्त में देख सकेंगे।

शहरी क्षेत्रों के लिए ₹1,111 का विशेष FTTH प्लान भी पेश किया गया है। इस प्लान के तहत 5,000GB तक डेटा और 200 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड उपलब्ध होगी।

BSNL ने हिमाचल प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भी बड़ा लक्ष्य तय किया है। अगले साल तक राज्य की 3,615 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने की योजना है। इस परियोजना पर करीब ₹2,000 करोड़ खर्च किए जाने की बात कही गई है।

इसके साथ ही सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अगले छह महीनों के भीतर हिमाचल प्रदेश में 5G सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

BSNL का कहना है कि नए प्लान, FTTH विस्तार और 5G सेवा के जरिए ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा। इससे राज्य में नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।