Search

BREAKING
• पंजाब ने नशों के विरुद्ध सख्त कानून बनाने के लिए केंद्र को तीन पत्र लिखे, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई: हरपाल सिंह चीमा • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले अमन अरोड़ा ने उठाए सवाल, नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर मांगा जवाब • परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार की मांग मानी • अमित शाह को पंजाब को उपदे देने से पहले देश में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद, फिरोती और नशा तस्करी पर जवाब दें: हरपाल सिंह चीमा • परविंदर झोटा हत्याकांड में सरकार की पहल, बातचीत के लिए 3 महिला IAS अधिकारियों की टीम गठित • “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की • टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मालविंदर कंग का केंद्र पर हमला, गैंगस्टरों को संरक्षण देने का लगाया आरोप • अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल • संगरूर में भीषण सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों समेत 8 की मौत; CM मान ने किया मुआवजे का ऐलान • अमित शाह पंजाब को बताएं कि मुंद्रा पोर्ट से देश में आने वाले नशे को रोकने के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं: बलतेज पन्नू

12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, Haryana में 85.66% छात्रों ने पास की परीक्षा।

May 13, 2025By Short Daily News

27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच में होने वाली 12 वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है। पिछले बार की तुलना में इस बार ये रिजल्ट काफी लेट आया है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही टॉप किया है।

Haryana में 12वीं प्रदेश बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के नतीजों का आज ऐलान हो गया है। Haryana विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिणाम के अनुसार सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में टोटल 85.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हो गए हैं। साथ ही 10 वीं कक्षा के रिजल्ट 15 मई को जारी किए जाने की भी घोषणा की है।

Haryana बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को हर विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। यह नियम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स – तीनों स्ट्रीम्स पर लागू होता है। पिछले वर्ष Haryana बोर्ड ने 12वीं का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किया था। उस समय कुल 2,13,504 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, और कुल पास प्रतिशत 85.31% रहा था। हमेशा की तरह इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया, जहां लड़कियों का रिजल्ट 88.14% रहा।