Search

BREAKING
बटाला में 176 करोड़ के प्रोजेक्टों की सौगात, नए बस स्टैंड का ऐलान; सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए अकाली नेता की गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल का ‘पंजाब बचाओ’ ड्रामे की पोल खोली: Baltej Pannu सरकारी अस्पतालों में आज से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलेगी OPD इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह जारी करीब 39 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी, पंजाब में मुफ्त और कैशलेस इलाज का तेज विस्तार: डॉ. बलबीर सिंह संगरूर के लहरागागा सीएचसी में OPD-IPD सेवा शुरू:कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, डॉ. बलबीर सिंह ने किया उद्घाटन,मेडिकल कॉलेज जल्द BBMB में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू दीपक बाली का BJP और केंद्र पर तीखा हमला, बोले—आप नेताओं को डराने की साजिश भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी

हरियाणा: भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में IIT की स्थापना, सांसद धर्मवीर सिंह के प्रयासों से हरियाणा को मिलेगा बड़ा तोहफा।

March 11, 2025By Short Daily News

हरियाणा। हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, हरियाणा के बाढड़ा उपमंडल को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का तोहफा मिलने जा रहा है। इस संबंध में तुरंत प्रभाव से एक गांव में 300 एकड़ भूमि की तलाश कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देशों के पालन में राज्य तकनीकी महानिदेशक ने दादरी के जिला उपायुक्त को इस संदर्भ में पत्र जारी किया है। इसके तहत बाढड़ा के तहसीलदार को भूमि अधिग्रहण व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है।

सांसद धर्मवीर सिंह ने IIT की स्थापना की मांग उठाई थी, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर उनके लोकसभा क्षेत्र में IIT खोलने का निर्णय लिया। वर्तमान में कोटपूतली से चंडीगढ़ तक 152डी जैसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के राष्ट्रीय राजमार्गों और दिल्ली को जयपुर व कांडला बंदरगाह से जोड़ने वाले प्रस्तावित मेगा हाईवे के निर्माण के बाद दादरी, बाढड़ा और नारनौल क्षेत्र में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं।

इसके अलावा, बाढड़ा, दादरी और लोहारू को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे जोड़ने के लिए फरुखनगर से लोहारू रेलवे लाइन पर सर्वेक्षण कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे में यदि बाढड़ा उपमंडल में IIT की स्थापना होती है, तो आस-पास के क्षेत्रों के विकास के नए मार्ग खुलेंगे।

इस परियोजना के लिए तत्काल प्रभाव से 300 एकड़ भूमि की रिपोर्ट मांगी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के आगमन से यहां के युवाओं और स्थानीय निवासियों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे युवाओं का इंजीनियरिंग और उद्योग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, साथ ही बाढड़ा को वैश्विक पहचान मिलने के साथ शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी विकास को नया आयाम मिलेगा।