Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

सफाई कर्मचारियों को Haryana सरकार का बड़ा तोहफा: वेतन में बढ़ोतरी, बीमा सुरक्षा और आयोग गठन का ऐलान।

April 17, 2025By Short Daily News

Haryana सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि अब सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ाकर 26 से 27 हजार रुपये किया जाएगा, जो पहले 16 हजार रुपये था।

साथ ही, अगर ड्यूटी के दौरान किसी सफाईकर्मी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 5 लाख रुपये का बीमा मिलेगा। वहीं, सीवरेज में काम करते वक्त किसी दुर्घटना की स्थिति में 10 लाख रुपये का बीमा देने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में अब 50% सफाई से जुड़े ठेके सीधे सफाई मित्रों और उनके समूहों को दिए जाएंगे, ताकि उन्हें काम में स्थिरता और सुरक्षा मिल सके।

इसके अलावा, सफाईकर्मियों की भलाई और अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने “हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग” का गठन भी किया है।

सीएम सैनी ने यह भी कहा कि पांच हजार से अधिक एजेंसी कर्मियों को संबंधित पालिका के रोल पर लिया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि अनुसूचित जातियों में कुछ लोग अभी भी आरक्षण के लाभ से वंचित थे, और उनकी सरकार इसे सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।