Search

BREAKING
• हमारी सरकार शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है: CM भगवंत सिंह मान • भगवंत मान सरकार ने बिल में खामियां आने पर बिजली का कनेक्शन काटने पर लगाई रोक • LPU और चितकारा यूनिवर्सिटी मामले में महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट • LPU विवाद पर पंजाब सरकार एक्शन में, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश • आप नेताओं ने पूरे पंजाब में फैलाया ‘मन दे मुनाफ़े’ का नारा, लोगों को भगवंत मान सरकार के जनकल्याण के कामों का रिपोर्ट कार्ड सामने किया पेश • 7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित पैनल के साथ बैठकें करेगी और संशोधनों पर सहमति बनाएगी: CM भगवंत सिंह मान • ‘जश्न-ए-इंकलाब’ शहीद-ए-आजम भगत सिंह की विरासत, पंजाब के सभ्याचार और रंगला पंजाब के जज्बे को मनाने के लिए: बलतेज पन्नू • LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर

संतकबीरनगर में विकास की नई लहर: CM योगी आदित्यनाथ देंगे 1514 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात।

May 26, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज, सोमवार को संतकबीरनगर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, वह जिले को कुल 1514 करोड़ रुपये की लागत वाली 528 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें से 495 योजनाओं का लोकार्पण और 33 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

कब पहुंचेगे CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह दोपहर 3:05 बजे जिले में पहुंचेंगे और 1 घंटा 25 मिनट तक यहां रुकेंगे. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तामेश्वरनाथ शिव मंदिर में पूजन-अर्चन भी करेंगे.

विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व चेक वितरित करेंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर जिले में विकास की नई रफ्तार देखने को मिलेगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को रोजगार, परिवहन और बुनियादी सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा.

तामेश्वरनाथ धाम जाने वाले पहले सीएम बनेंगे योगी

गौरतलब है कि तामेश्वरनाथ धाम में अब तक कोई मुख्यमंत्री नहीं पहुंचा था. योगी आदित्यनाथ इस पावन धाम में आने वाले पहले मुख्यमंत्री बनेंगे. यह दौरा न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम स्थल पर वर्दीधारी व सादे वस्त्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है. किसी भी अप्रिय घटना से बचाव और भीड़ नियंत्रण के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, युवा नेता वैभव चतुर्वेदी सहित पार्टी के कई नेता जुटे हुए हैं. पूरे जिले में उत्साह का माहौल है.

संभावित घोषणाएं

मुख्यमंत्री जिले को नए बस अड्डे, बाइपास और कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी सौगात दे सकते हैं, जिससे आवागमन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.