Search

BREAKING
• पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी, बड़ी संख्या में मशीनरी और वाहन ज़ब्त • पंजाबियों से पगड़ी पहनने की अपील करने से पहले, चरणजीत चन्नी अपने कार्यकाल में हुई माइनिंग के बारे में जवाब दें: जसवीर सिंह गढ़ी • कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए

राखी के मौके पर महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, CM मान आज खातों में डालेंगे 3 हजार से 4,500 रुपये

August 28, 2026By Short Daily News

राखी के त्योहार के मौके पर पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आज महिलाओं के बैंक खातों में 3 हजार से लेकर 4 हजार 500 रुपये तक की राशि डाली जाएगी। यानी एक बार फिर कई महिलाओं के फोन पर पैसे आने वाली ‘टूं-टूं’ सुनाई देगी।

यह राशि उन महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिन्होंने देर से रजिस्ट्रेशन करवाया था और जिन्हें अभी तक इस योजना की राशि नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत यह राशि जारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जनरल कैटेगरी से संबंधित महिलाओं के खातों में 3 हजार रुपये, जबकि एस.सी./एस.टी. वर्ग से संबंधित महिलाओं के खातों में 4 हजार 500 रुपये डाले जाएंगे।

राखी के खास मौके पर महिलाओं के खातों में यह राशि डालने को सरकार की ओर से एक बड़े तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है। इससे लेट रजिस्ट्रेशन करवाने वाली उन महिलाओं को भी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सका था।