Search

BREAKING
पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस तीर्थ यात्रा योजना को मिले भारी जनसमर्थन से डरकर कांग्रेस ने हिंसा का सहारा लिया: बलतेज पन्नू भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही “आप” सरकार- केजरीवाल पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति से राज्य के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद ; 20,000 से अधिक छात्र उद्यमों ने पहले ही वर्ष में कमाए 90 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बड़ी राहत का ऐलान: पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश?

मान सरकार की स्मार्ट गवर्नेंस का कमाल, AI से ₹383 करोड़ की बचत, 10 हजार टीचर्स को मिलेगी AI ट्रेनिंग

August 20, 2025By Short Daily News

पंजाब अब सिर्फ राजनीति से नहीं, तकनीक से बदलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने साबित कर दिया है कि जब नीयत साफ हो और सोच आधुनिक हो, तो जनता का पैसा भी बचेगा और सिस्टम भी सुधरेगा। पहले सड़कों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये बिना जांच के खर्च कर दिए जाते थे। अब पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे राज्य की सड़कों का सर्वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियोग्राफी के ज़रिए कराया गया। 3,369 सड़कों की जांच में 843 सड़कें बिल्कुल सही हालत में पाई गईं। यह वही सड़कें थीं जिन पर पिछली सरकारें मरम्मत के नाम पर करोड़ों बहा चुकी थीं। इस बार ₹383 करोड़ बचा लिए गए। यह पैसा अब जनता की भलाई में लगेगा, बेवजह के टेंडर और भ्रष्ट मरम्मतों में नहीं।

 

भगवंत मान सरकार ने सिर्फ सड़कें नहीं देखीं, पूरे सिस्टम की मरम्मत शुरू की है। जेलों में 252 करोड़ की ओवरहॉलिंग हो रही है, जहां 5G जैमर, AI कैमरे और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम लगे हैं। पुलिसिंग से लेकर टैक्स सिस्टम तक में पारदर्शिता लाने के लिए टेक्नोलॉजी को पूरी तरह अपनाया गया है। अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में दलाली की जगह AI आधारित HAMS तकनीक है, जिससे हर उम्मीदवार की परीक्षा रिकॉर्ड होती है और रिजल्ट में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकती। लेकिन सबसे बड़ी और दूरगामी योजना शिक्षा के क्षेत्र में शुरू हुई है। सरकार 10,000 शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दे रही है। यह सिर्फ शिक्षक नहीं, वो पायनियर होंगे जो आने वाली पीढ़ियों को AI की भाषा सिखाएंगे। लाखों छात्रों को अब स्कूली स्तर पर ही AI की ट्रेनिंग मिलेगी, जिससे पंजाब का नौजवान सिर्फ नौकरी ढूंढने वाला नहीं रहेगा, वो खुद रोजगार पैदा करने वाला बनेगा।

 

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में AI आधारित कोर्स शुरू हो चुके हैं, ताकि खेती से जुड़े परिवारों को भी तकनीकी शिक्षा मिल सके। सरकार ने पंजाबी भाषा को भी AI में इंटीग्रेट करने का मिशन शुरू किया है, जिससे हमारी मातृभाषा को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए डिजिटल अवसर खुलेंगे।

 

यह बदलाव केवल नीतियों का नहीं, सोच का है। अब विकास का मतलब सिर्फ सड़कों और इमारतों तक सीमित नहीं, बल्कि उस तकनीक तक पहुंच है जो हर नागरिक के जीवन को आसान बनाए। भगवंत मान सरकार ने साबित किया है कि जब सरकार की नीयत साफ हो और फैसले जनहित में हों, तो जनता का पैसा सुरक्षित भी रहता है और उसका भविष्य भी। पंजाब आज एक नई दिशा में बढ़ रहा है, जहां फैसले कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखते हैं। यह वही पंजाब है, जो अब घोटालों से नहीं, ईमानदारी और विकास से आगे बढ़ने की सोच से पहचाना जाएगा।