Search

BREAKING
• पंजाब नगर निकाय चुनावों के लिए AAP ने तेज की तैयारी, 30 उम्मीदवारों की सूची जारी • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी में छठ महापर्व के समारोह में की शिरकत • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अमृतसर हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा • किसानों के करोड़ों रुपये का बकाया न देने के कारण भगवंत मान सरकार ने चीनी मिल को किया सील: लाल चंद कटारूचक्क • पंजाब कांग्रेस ने 4 सदस्यीय उच्च स्तरीय समन्वय समिति का किया गठन • श्री अमृतसर साहिब में श्रद्धा के साथ मनाया गया बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस • पंजाब में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार; आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड • पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार • पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता • पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये

पंजाब से जम्मू-कश्मीर तक हाई अलर्ट, हमले की आशंका के बीच खुफिया एजेंसियां सतर्क

November 16, 2026By Short Daily News

पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उस समय हलचल मच गई, जब पठानकोट में बंदूक की नोक पर एक कार लूटने की घटना सामने आई। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर शहर के डाउनटाउन इलाके में कुछ अज्ञात लोग सफेद रंग की कार लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी सतर्क हो गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लूटी गई कार के कठुआ की तरफ जाने की सूचना मिली थी। हालांकि, बाद में पठानकोट के SSP ने स्पष्ट किया कि इस गाड़ी को गुरदासपुर की ओर जाते हुए देखा गया है। दूसरी तरफ, PCR जम्मू की ओर से जारी अलर्ट में ड्राइवर को बंदूक की नोक पर अगवा किए जाने की जानकारी दी गई है। अलर्ट के मुताबिक, कुछ अज्ञात लोग ड्राइवर को कार समेत पठानकोट से कठुआ की तरफ ले गए थे।

बताया जा रहा है कि यह कार बमियाल के एक निवासी की है। पुलिस ने सभी संबंधित अधिकारियों और सुरक्षा इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि अगर किसी को इस गाड़ी या इससे जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए।

घटना के बाद पठानकोट से जम्मू तक नेशनल हाईवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पठानकोट, कठुआ, सांबा और जम्मू के रास्तों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस चौकियों, PCR टीमों और संबंधित थानों के अधिकारियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

वहीं, खुफिया सूत्रों की ओर से इस घटना में नशा तस्करों के शामिल होने का शक भी जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चोरी हुई कार भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाके की है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।