Search

BREAKING
• पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार • पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता • पंजाब के हर गांव में लगेंगी सोलर लाइटें, सरकार खर्च करेगी 380 करोड़ रुपये • पंजाब बंगाल नहीं है, भाजपा पंजाबियों को दबाव और जोड़-तोड़ से डरा नहीं सकती: मदन लाल बग्गा • माझा के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया अपने करीबी सहयोगी के ठिकानों पर ईडी की रेड के बाद चुप क्यों हैं?: बलतेज पन्नू • आप कार्यकर्ताओं ने चमकौर साहिब और समराला में चरणजीत सिंह चन्नी की ‘साइकिल यात्रा’ को काले झंडे दिखाए, कांग्रेस के पाखंड को किया बेनकाब • मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को चुनौती, स्पष्ट करें: “अगर मेरा बेटा पीसीएस मेन्स पास करता है तो क्या कहेंगे और अगर नहीं करता है तो क्या कहेंगे” • स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब बना पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर: हरजोत सिंह बैंस • पंजाब में जनगणना-2027 के दूसरे चरण का आगाज, 9 डिजिटल LED वैन को दिखाई हरी झंडी • पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

पंजाब के युवाओं को मिलेगा करोड़पति बनने का मौका, CM मान ने शुरू की ‘पंजाब दा करोड़पति’ प्रतियोगिता

November 14, 2026By Short Daily News

पंजाब के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक खास क्विज प्रतियोगिता ‘पंजाब दा करोड़पति’ की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा और ज्ञान दिखाने का मौका मिलेगा। इसमें पंजाब के सभी 23 जिलों के 15 से 30 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य विषय पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत रहेगा। इसके अलावा पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में पूछे जाने वाले सवालों में सामान्य ज्ञान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रश्न भी शामिल होंगे।

15 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 नवंबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर रखी गई है। प्रतियोगिता में कुल 10 हजार प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके पहले चार राउंड चयन प्रक्रिया के तौर पर होंगे, जबकि पांचवें राउंड में 10 हजार प्रतिभागी मुकाबले में शामिल होंगे।

अलग-अलग राउंड में मिलेंगे नकद पुरस्कार

पांचवें राउंड में 5 हजार प्रतिभागियों को 1-1 हजार रुपये दिए जाएंगे। छठे राउंड में 2,500 प्रतिभागियों को 2-2 हजार रुपये, सातवें राउंड में 1,250 प्रतिभागियों को 3-3 हजार रुपये और आठवें राउंड में 625 प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, नौवें राउंड में पहुंचने वाले 395 प्रतिभागियों को 10-10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

9 दिसंबर को जिला स्तर पर होगा मुकाबला

प्रतियोगिता का जिला स्तरीय मुकाबला 9 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें हर जिले के टॉप 10 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस तरह कुल 230 प्रतिभागी जिला स्तर पर मुकाबला करेंगे। हर जिले का विजेता अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तरीय फाइनल में पहुंचेगा।

17 दिसंबर को होगा फाइनल, विजेता को 1 करोड़ रुपये

राज्य स्तरीय फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर को होगा, जिसमें पंजाब के 23 जिलों के विजेता आमने-सामने होंगे। फाइनल में 10 प्रतिभागियों को 3-3 लाख रुपये, 8 प्रतिभागियों को 5-5 लाख रुपये और 4 प्रतिभागियों को 10-10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं, प्रतियोगिता के विजेता को 1 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उनका कहना है कि पंजाब के युवाओं के हाथों में किताबें और ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा और मेहनत से ही समाज और प्रदेश की तकदीर बदली जा सकती है।