Search

BREAKING
पंजाब में मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि और बारिश से गर्मी से मिली राहत पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत नगर निगम चुनाव में आप की बड़ी जीत; मनीष सिसोदिया ने कहा, पंजाब भर में लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है: वे अच्छे शासन की कद्र करते हैं और आप सरकार के काम से संतुष्ट हैं जातिसूचक टिप्पणी मामले में रवनीत बिट्टू के खिलाफ SC आयोग का बड़ा एक्शन पंजाब में मौसम ने बदली करवट, बारिश-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 13 में से 11 वार्डों पर कब्जा CM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ता के घमंड और सिक्योरिटी फोर्स के प्रति बेइज्ज़ती दिखाता है: बलतेज पन्नू भाजपा सरकार के ‘अमृत काल’ के बड़े-बड़े दावे हुए फेल, भारत दुनिया के टॉप 15 निवेश स्थानों की लिस्ट से हुआ बाहर: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि और बारिश से गर्मी से मिली राहत

May 30, 2026By Short Daily News

पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश ने भीषण गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। सबसे ज्यादा असर पठानकोट में देखने को मिला, जहां सुबह तड़के ओलावृष्टि के बाद भारी बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

इसी तरह चंडीगढ़ में भी हल्की ओलावृष्टि और बारिश दर्ज की गई, जबकि मोहाली, जालंधर और अन्य कई जिलों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। लोगों को लंबे समय से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है उनमें मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, रूपनगर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, तरनतारन, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं। वहीं ट्राइसिटी क्षेत्र चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

दूसरी ओर पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्राधिकरण के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को 112 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर पंजाब के मौसम पर भी पड़ा है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग का कहना है कि 4 जून तक प्रदेश में हीटवेव का असर पूरी तरह खत्म हो सकता है और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वहीं मानसून की बात करें तो फिलहाल यह केरल में कुछ दिनों से रुका हुआ है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मानसून 25 जून के आसपास पंजाब में प्रवेश कर सकता है। लेकिन इस वर्ष एल नीनो के प्रभाव के कारण मानसून कुछ कमजोर रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि एल नीनो के कारण मानसूनी हवाओं की गति और बारिश के पैटर्न में बदलाव आ सकता है। इसके चलते पंजाब के कुछ जिलों जैसे लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फाजिल्का और फिरोजपुर में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है।

फिलहाल बारिश और बदले मौसम ने लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।