Search

BREAKING
जातिसूचक टिप्पणी मामले में रवनीत बिट्टू के खिलाफ SC आयोग का बड़ा एक्शन पंजाब में मौसम ने बदली करवट, बारिश-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल चुनाव में AAP की बड़ी जीत, 13 में से 11 वार्डों पर कब्जा CM भगवंत सिंह मान ने जालंधर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया बड़ा तोहफा, गांव सीचेवाल के संत अवतार सिंह मेमोरियल हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के बयानों पर अमन अरोड़ा का तीखा पलटवार भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ता के घमंड और सिक्योरिटी फोर्स के प्रति बेइज्ज़ती दिखाता है: बलतेज पन्नू भाजपा सरकार के ‘अमृत काल’ के बड़े-बड़े दावे हुए फेल, भारत दुनिया के टॉप 15 निवेश स्थानों की लिस्ट से हुआ बाहर: हरपाल सिंह चीमा केवल ढिल्लों के BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने पर CM मान का तंज, सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना सीचेवाल पहुंचे CM मान, Hockey Stadium के एस्ट्रोटर्फ का किया उद्घाटन पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर! केवल ढिल्लों बने पंजाब BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष

पंजाब में मौसम ने बदली करवट, बारिश-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी

May 29, 2026By Short Daily News

पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी और लू के बाद अब मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज तूफान और बिजली गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जबकि कुछ हिस्सों में अभी भी लू चलने के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कई जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अलग-अलग जिलों में तापमान 1 से 4 डिग्री तक कम हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। फरीदकोट में सबसे अधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तेज आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक Surender Pal के मुताबिक आज और कल पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 31 तारीख को कुछ स्थानों पर ही बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

वहीं पठानकोट, रूपनगर और मोहाली में हल्की बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और बठिंडा में भी तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।