Search

BREAKING
Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी का कहर: 4 दिनों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी मोहाली का सबसे बड़ा मॉल अचानक बंद:कंपनी ने गेट पर पब्लिक नोटिस चिपकाया; 22 एकड़ में बना, अस्पताल बनाने की चर्चा बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: Baltej Pannu गैंगस्टरां ते वार’ से कई गैंगस्टर नेटवर्कों को खत्म किया गया; 3 महीनों में 49,298 अपराधी पुलिस के शिकंजे में

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में Haryana ने रचा इतिहास, 117 मेडल किए अपने नाम।

May 16, 2025By Short Daily News

बिहार में आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में Haryana ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है। Haryana के खिलाड़ियों ने कुल 117 पदक जीते हैं।

इनमें 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इस बार लगभग 340 खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, जिन्होंने 27 खेलों में से 22 खेलों में भाग लिया और 19 खेलों में जीत दर्ज की।

ओवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा

पहले स्थान पर महाराष्ट्र रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले Haryana के खिलाड़ियों ने 14 ज्यादा पदक अपने नाम किए है। जबकि पिछले वर्ष Haryana के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 103 मेडल हासिल किए थे।

इनमें 38 गोल्ड मेडल, 21 सिल्वर मेडल और 39 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर तीसरे स्थान पर रहा था। प्रदेश के पहलवानों ने यूथ गेम्स में ओवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

8 गोल्ड, 8 ब्रॉन्ज और 5 सिल्वर जीते

Haryana के लड़के व लड़कियों ने खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मेडल अपने नाम किए है। इनमें 8 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर कुल 21 पदक है। इसमें नीतिन ने 92 किग्रा में गोल्ड, मनिषा ने 69 किग्रा में गोल्ड, विनित ने 71 किग्रा में गोल्ड, साहिल ने 55 किग्रा में गोल्ड, हर्ष ने 51 किग्रा में गोल्ड मेडल, अर्जुन रूहिल ने 92 किग्रा में गोल्ड मेडल, रोविंद ने 65 किग्रा में गोल्ड मेडल, नैना ने 49 किग्रा में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

वहीं सचिन ने 80 किग्रा में सिल्वर मेडल, टीना पूनिया ने 61 किग्रा में सिल्वर मेडल, अनुज ने 65 किग्रा में सिल्वर मेडल,अन्नु ने 46 किग्रा मे सिल्वर मेडल, राहुल ने 51 किग्रा में सिल्वर मेडल हासिल किया है। सारिका ने 53 किग्रा में ब्रॉन्ज मेडल, अंशुल ने 65 किग्रा में ब्रॉन्ज, अंतरा ने 57 किग्रा में ब्रॉन्ज, तनीष ने 60 किग्रा में ब्रॉन्ज, मोनी ने 71 किग्रा में ब्रॉन्ज, सुमित ने 65 किग्रा में ब्रॉन्ज, रोहित ने 65 किग्रा में ब्रॉन्ज, सिद्धांत गुलिया ने 80 किग्रा में ब्रॉन्ज जीता।