Search

BREAKING
आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क Punjab News: भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा Punjab News: मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत Punjab : मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत, सरकार ने कराया कैंसर का इलाज बेअदबी पर देश का सबसे सख्त कानून मंजूर…, क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन 2026 ? Punjab में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून लागू, राज्यपाल की मंजूरी सुखबीर बादल का ‘मंडी दौरा’ एक ‘राजनीतिक ड्रामा’ निकला, खरीद की सच्चाई अकाली दल के झूठे प्रचार का किया पर्दाफाश: Baljeet Kaur CM भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: Harbhajan Singh ETO ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: Baltej Pannu

कांग्रेस के मुंह झूठ लगा, हिंदुओं पर झूठे आरोप की साजिश : Modi

July 3, 2024By Short Daily News

प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर मंगलवार को लोकसभा को ढाई घंटे संबोधित किया। प्रमुख विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा-कांग्रेस के मुंह झूठ लग गया है। उसने झूठ को राजनीति का हथियार बनाया। इनका हौसला इतना बढ़ गया है कि सदन को गुमराह करने का प्रयास हुआ। गंभीर है कि हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है। सदन में कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं। यह सब सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है।

पीएम ने कहा कि कल जो हुआ है, उसे गंभीरता से लिए बिना संसदीय लोकतंत्र को रक्षा नहीं कर पाएंगे। इन हरकतों को बालक बुद्धि मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे इरादे नेक नहीं है। बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है, न व्यवहार का। जब यह पूरी तरह सवार होती है तो किसी के गले पड़ जाते हैं। सदन में आंखें मारते हैं। देश कह रहा है तुमसे नहीं हो पाएगा। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जातियों को लड़ाने के नए नैरेटिव गढ़ रही है।

देश के एक हिस्से के लोगों को हीन बताने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने के लिए सोची-समझी साजिश रच रही है। उनके जिन राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, वहां वे आर्थिक अराजकता फैलाने की साजिश रच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पेपरलीक पर भी चिंता जताई।
आगे कहा देश के हर छात्र से कहूंगा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत गंभीर है | युद्ध स्तर पर हम ज़िम्मेवारियों को पूरा करने के लिए एक के बाद एक कदम उठा रहे है | युवाओं के भविष्य केसाथ खिलवाड़ करने वालों को कतई छोड़ा नहीं जाएगा | नीट के मामले में पुरे देश में लगातार ग्रिफ्तारियों की गाज रही है | परीक्षा कराने वाले पूरे सिस्टम को पुख्ता करने के लिए जरुरी कदम उठाए जा रहे है |