Search

BREAKING
बादलों ने सियासी फायदा लेने के लिए धर्म का दुरुपयोग किया और ‘चिट्टे’ तथा माफिया को संरक्षण दिया, जिसने पंजाब को बर्बाद कर दिया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुझे बदनाम करने के लिए बनाई गई फर्जी वीडियो: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विधायक कुलदीप धालीवाल ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को रखा जनता के सामने, कहा- पंजाब अब विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर, उनके पास पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं बचा: बलतेज पन्नू भगवंत मान ने आरोपों को बताया ‘गंदी राजनीति’, कहा- फर्जी वीडियो से छवि खराब करने की साजिश मौसम ने ली करवट, हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ में 26 जून तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट पंजाब के गांव देश में सबसे अधिक विकसित होंगे; सरपंचों को आगे बढ़कर बदलाव का नेतृत्व करना चाहिए: CM भगवंत सिंह मान भाजपा नेता के बेटे की भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तारी भगवा पार्टी का पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने का जीता-जागता सबूत: कुलदीप धालीवाल नारकोटिक्स एनोनिमस पीयर-सपोर्ट प्रोग्राम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत पंजाब के 13 ज़िलों तक फैला CM भगवंत सिंह मान ने पी.एस.पी.सी.एल. में नियुक्त 665 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद CM योगी का कड़ा संदेश: ‘शहीद शुभम की पत्नी से बोले – दोषियों को नहीं बख्शेंगे।

May 7, 2025By Short Daily News

भारत ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जाकर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान-ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर (PoJK) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह अभियान रात लगभग डेढ़ बजे शुरू हुआ, जिसमें बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद जैसे क्षेत्रों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। सरकारी बयान के अनुसार, इस कार्रवाई में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया।

इस अभियान के माध्यम से भारत ने यह संदेश दिया है कि वह अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि को सहन नहीं करेगा। यह कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह एयर स्ट्राइक ना केवल भारत की सैन्य शक्ति का परिचायक है, बल्कि यह एक स्पष्ट संदेश भी है कि आतंक के खिलाफ भारत की नीति अब ‘कृपा नहीं, कार्रवाई’ की है। इस अभियान के बाद उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा: “जय हिंद! जय हिंद की सेना!”

‘हमारा सिंदूर कोई नहीं उजाड़ सकता’: CM योगी आदित्यनाथ

आपको बता दें कि इससे पहले, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहलगाम हमले में शहीद हुए उत्तर प्रदेश के जवान शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने बेहद भावुक लेकिन दृढ़ लहजे में कहा था कि माताओं और बहनों के सामने कोई उनका सिंदूर उजाड़े यह भारत जैसे देश में स्वीकार नहीं किया जा सकता।मुख्यमंत्री ने आतंकवादी घटना को ‘क्रूर, वीभत्स और कायराना’ करार दिया और कहा कि यह हमला ना केवल भारत बल्कि हर सभ्य समाज के मूल्यों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने विश्वास जताया कि आतंकवाद अब अपने अंतिम चरण में है और इसका पूरी तरह से खात्मा सुनिश्चित किया जाएगा।

आतंकवाद पर आखिरी कील ठोकने का संकल्प

मुख्यमंत्री योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकियों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर किसी को मारना यह हमारे देश में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आतंकवाद के ताबूत पर अंतिम कील ठोकना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार में आतंकियों के लिए कोई जगह नहीं है। हम आतंकियों को वोट बैंक नहीं मानते। उनके जहरीले फन को कुचलना ही हमारी नीति है।