Search

BREAKING
देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है: बलतेज पन्नू पुनर सुरजीत अकाली दल ने ‘वारिस पंजाब दे’ के साथ गठबंधन का किया ऐलान, पंथक एकता मजबूत करने पर जोर मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी – केजरीवाल पंजाब में मानसून फिर सक्रिय, 3 दिनों का ऑरेंज अलर्ट; क्या आज होगी बारिश? पंजाब में नशे की लत के ख़िलाफ़ मेथाडोन बना नया हथियार; 6 एमएमटी क्लीनिक शुरू, जल्द ही 6 और स्थापित किए जाएँगे सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन; विभिन्न कंपनियों ने 618 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट: अमन अरोड़ा नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं: CM भगवंत सिंह मान री-नीट एग्जाम के नतीजों में भी भारी गड़बड़ी, बेचारे बच्चे जाएं तो जाएं कहां?- केजरीवाल पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार गारंटी को और मजबूत करने के लिए शुरू की वीबी जी राम जी योजना : तरुनप्रीत सिंह सौंद

“अटल जी के समय सो रहे थे हुड्डा, अब अपनी इज्जत बचाने के लिए कर रहे बयानबाजी” रोहतक में कांग्रेस पर बरसे CM Saini

April 6, 2025By Short Daily News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे से पहले CM Saini ने रोहतक में बैठक की. ये बैठक पीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर थी. इस दौरान CM Saini ने पीएम मोदी के हिसार दौरे को लेकर मीडिया से बातचीत की. साथ ही हिसार एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. सीएम ने कहा कि “जब अटल जी की सरकार थी, तब क्या हुड्डा सो रहे थे. अब कांग्रेस अपनी इज्जत बचाने के लिए बयानबाजी कर रही है.”

पीएम देंगे दो बड़ी सौगात: सीएम सैनी ने कहा कि, “यह बहुत बड़ा दिन है कि दो परियोजना जनता को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री पहुंच रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे की पूरी तैयारी कर ली गई है. प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐतिहासिक होगा.संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरियाणा में दो कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. पीएम मोदी 14 अप्रैल को हिसार में नवनिर्मित अग्रसेन हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. साथ ही यमुनानगर में पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे.”

कांग्रेस की गलतियों को सुधारने में लगे मोदी: सीएम सैनी ने वक्फ बोर्ड बिल संशोधन को लेकर भी कांग्रेस के सवाल खड़े करने पर कहा कि, “कांग्रेस पार्टी ने केवल लोगों को बहका कर वोट बटोरने का काम किया है. इस बिल में संशोधन किया था, लेकिन वह केवल मुसलमान बल्कि देश के लिए नुकसानदायक था. अब जो संशोधन हुआ है, उससे पूरे देश को फायदा होगा. यह कांग्रेस की ही गलतियां हैं, जिनका सुधार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी लगे हुए हैं.”

“अटल जी के समय सो रहे थे हुड्डा”: आगे सीएम नायब सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “अटल बिहारी की सरकार के दौरान भी कई प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन उस समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आंखे नहीं खुली, लेकिन अब उनकी आंखें खुल गई है. वह सिर्फ अपनी इज्जत बचाने के लिए बयान बाजी करने में जुटे हुए हैं. हिसार में जो एयरपोर्ट बना है, उससे अब फ्लाइट उड़ानी शुरू हो जाएगी, इसलिए सांसद जयप्रकाश को भी अपना वह वायदा याद करना चाहिए, जब उन्होंने कहा था कि जिस दिन हिसार से फ्लाइट उड़ेंगे, वह इस्तीफा दे देंगे. तो अब जयप्रकाश को भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछ लेना चाहिए.वे तो अब जयप्रकाश को हिसार से हवाई जहाज में बैठा कर अयोध्या की यात्रा करवाएंगे.”

अग्निविरों के रोजगार की योजना: सीएम सैनी ने आगे कहा कि हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के लिए भी योजना बना दी है, जो अग्निवीर रिटायर होकर पहुंचेंगे. उसके रोजगार के लिए योजना तैयार हो चुकी है.”

बिजली यूनिट पर कांग्रेस पर सीएम का हमला: बिजली की समस्या को लेकर भी नायब सैनी ने कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समय में महज 4 घंटे बिजली आती थी. उस समय बिजली की यूनिट की क्या दर थी. आज क्या दर है, इसका विश्लेषण लोग खुद कर लेंगे.”