Search

BREAKING
• कपूरथला में आम आदमी पार्टी को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली • अगर ड्रग्स पाकिस्तान से आ रहे हैं, तो बीएसएफ किसके अधीन आती है? यह अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है: CM भगवंत सिंह मान • राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के नशे के रिकॉर्ड का जवाब दें: बलतेज पन्नू • पंजाब से नशे का खात्मा करना सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य: CM भगवंत सिंह मान • पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार, ओलावृष्टि के बाद 5 डिग्री तक गिरा तापमान; ठंडी हवाओं से मिली राहत • “अगर भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब में नशीली दवाओं का अंत हो जाएगा” – अमित शाह का परविंदर जोटा हत्याकांड पर बयान • CM भगवंत मान ने बुलाई नशा विरोधी अभियान पर हाई लेवल मीटिंग, सभी जिलों के SSP और DC होंगे शामिल • ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, बरनाला के DC ने धिलवां में नशे के हॉटस्पॉट खत्म कर बच्चों के खेल मैदान और पार्क के निर्माण के निर्देश दिए • पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, CM भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बिजली मंत्री से की मुलाकात • भगवंत मान सरकार ने नशा विरोधी मुहिम के तहत 20.64 करोड़ रुपये की दवाएं ज़ब्त कीं, 520 केमिस्टों के लाइसेंस सस्पेंड किए

हरियाणा CET के लिए मई में शुरू होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन: पोर्टल तैयार करने में जुटा HSSC, परीक्षा की तारीख मई के अंत तक हो सकती है घोषित।

April 17, 2025By Short Daily News

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आयोग ने जरूरी प्लान तैयार कर लिया है।

मौजूदा जानकारी के अनुसार, 2 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू होने की संभावना है। इससे पहले पोर्टल को पूरी तरह तैयार किया जा रहा है, ताकि रजिस्ट्रेशन के दौरान युवाओं को कोई परेशानी न हो।

ऐसा अनुमान है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह यानी 20 मई के आसपास शुरू हो सकती है। साथ ही, पहले की तरह इस बार भी फीस जमा करने के लिए तीन दिन का समय मिल सकता है, जिससे रजिस्ट्रेशन और फीस जमा प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह तक पूरी हो सकती है।

अभी तक एक ही बार हुआ है CET एग्जाम

हरियाणा के लाखों युवा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। जब से सीईटी लागू हुआ है, अभी तक ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए सिर्फ एक बार ही सीईटी हो सका है। तब से लाखों युवा सीईटी का इंतजार कर रहे हैं। चूंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा के भीतर घोषित कर चुके हैं कि सोईटी आगामी मई में होगा, इसलिए सरकार और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी कराने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।

इसके लिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है इसलिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए जारी होने वाले विज्ञापन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

CMO की देखरेख में तैयार हो रही रूपरेखा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की देखरेख में सीईटी आयोजन को रहा है। इसलिए जैसे ही विज्ञापन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, वैसे ही अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में यह विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए जो विज्ञापन जारी किया जाएगा, उसमें बताया जाएगा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए सीईटी का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग या आयोग की ओर से कोई अन्य एजेंसी करेगी। अंतिम फैसला अभी होना है कि कौनसी एजेंसी सीईटी कराएगी।

ये युवा दे सकेंगे CET एगजाम

ग्रुप सी पदों के सीईटी के लिए परीक्षा का स्तर सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन (10 जमा 2) लेवल और ग्रुप डी पदों के लिए सेकेंडरी एजुकेशन (मैट्रिक लेवल) होगा, जो सीईटी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक नहीं रखेंगे मगर वर्ष 2025 में उसे ग्रहण करने के लिए परीक्षा में बैठेंगे, ये भी सीईटी दे सकते हैं। मगर स्किल या लिखित परीक्षा के लिए उन पर तभी विचार किया जाएगा, अगर विज्ञापित पदों के लिए न्यूनतम योग्यता या अनुभव उनके पास होगा।

पिछली बार युवाओं ने ये की थी गलती

पिछली बार सीईटी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन में कई उम्मीदवारों ने गलतियां की हुई थी। ये गलतियां आयोग के सामने तब आई थी जब दस्तावेज जांचे गए थे। किसी की कैटेगरी गलत भरी हुई थी तो किसी ने सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किया हुआ था और किसी ने गलत अपलोड किया हुआ था। इसलिए इस बार उम्मीदवारों को स्वयं बन टाइम रजिस्ट्रेशन करना चाहिए ताकि कोई गलती नहीं हो।