Search

BREAKING
वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन पंजाब में कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, कुछ जिलों तक सीमित रहेगी बारिश भगवंत मान सरकार के 4.5 साल के ऐतिहासिक कामों का विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है, इसीलिए वे कीचड़ उछालने पर उतरे: बलतेज पन्नू डॉ. गुरप्रीत कौर मान पर कांग्रेस विधायक खैहरा के जीजा रणजीत सिंह के आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित: AAP हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम मजीठिया द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को मंत्री हरभजन ने बताया गुमराह करने वाला प्रचार मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी हुई और मज़बूत आप विधायक कुलदीप धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने वाले बयान की कड़ी निंदा की अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा सुखबीर बादल को राजनीतिक रास्ता देने के लिए जानबूझकर शुरू की गई: बलतेज पन्नू पंजाब में ट्रैफिक चालानों का रिकॉर्ड इजाफा, 7 महीनों में 41 लाख के पार

हरियाणा में पकड़े गए कथित पाक जासूसों पर बोले CM सैनी, पुलिस कर रही है सख्त कार्रवाई।

May 20, 2025By Short Daily News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पाकिस्तान के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में हरियाणा से कुछ व्यक्तियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले का हमारे जवानों ने करारा जवाब दिया है और पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।

पहलगाम हमले का लिया बदला

CM सैनी ने कहा पाकिस्तान ने हमारे पर्यटकों को पहलगाम में उन्हीं के परिवारों के सामने मौत के घाट उतार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आतंकवाद की घटना को लेकर कहा था कि जो आतंकवाद की बची जमीन है, उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा और हमारे जाबाज सैनिकों ने आतंकवाद की उस मिट्टी को मात्र 3 घंटे में मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

पंजाब और हरियाणा से आठ जासूस गिरफ्तार

बता दें कि पुलिसिया तंत्र ने पाकिस्तानी जासूसों के जाल को तोड़ दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश में छिपकर रहने वाले गद्दारों की एक चेन सी सामने आ रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान केंद्रीय एजेंसियों के मिलने वाले इनपुट पर हरियाणा और पंजाब की खुफिया एजेंसियां, पुलिस, साइबर पुलिस सक्रिय हुई तो नतीजा निकला कि 12 दिनों में दोनों राज्यों से आठ जासूसों की गिरफ्तारी भी हो गई है।

ये जासूस पाकिस्तान सैन्य अधिकारियों तक आईएसआई के इशारे पर भारत के सैन्य क्षेत्र, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल सहित अन्य ठिकानों की तस्वीरें व जानकारी पहुंचा रहे थे। यह पुलिसिया तंत्र अपनी हर गतिविधियों की रिपोर्ट केंद्रीय एजेंसियों को सौंपने के साथ उनसे निर्देश भी ले रहा है।