Search

BREAKING
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी ‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज Punjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया स्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

हरियाणा के CM नायब सैनी दिल्ली में: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की किताब का किया विमोचन, बोले– फौज ने पहलगाम हमले का दिया करारा जवाब

May 9, 2025By Short Daily News

दिल्ली में हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि “पहलगाम में पाकिस्तान ने जिस तरह हमारे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाया, अब हमारी सेना उसका करारा जवाब दे रही है। पाकिस्तान को समझना चाहिए कि किसी व्यक्ति या समाज में बदलाव लाने का रास्ता आतंकवाद नहीं हो सकता।”

सीएम सैनी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की लिखी किताब के विमोचन कार्यक्रम में शिरकत की। राज्यपाल द्वारा लिखित पुस्तक “जनता की कहानी मेरी आत्मकथा” का दिल्ली में औपचारिक लोकार्पण किया गया।
क्या बोले हरियाणा गवर्नर

दिल्ली में किताब के विमोचन के बाद हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा, आतंकवाद को भारत बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत ने यह मैसेज साफ तौर पर दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हित मे कई प्रमुख फैसले लिए हैं। हमारी सेना के जवान, इस वक्त देश को सुरक्षित रखने का राजधर्म निभा रहे हैं। पूरा देश इस वक्त, एकजुट, एक साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने किया विमोचन

राज्यपाल हरियाणा द्वारा लिखी किताब के विमोचन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कार्तिकेय शर्मा, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद जयप्रकाश, दीपेंद्र हुडडा, रेखा शर्मा, अनुराग ठाकुर, धर्मबीर, सुभाष बराला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनकड़, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहे।

सैनी कैबिनेट के मंत्री हरियाणा महिपाल ढांडा, आरती राव, कृष्ण लाल पवार, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित प्रदेश के कई नेता मौजूद रहे