Search

BREAKING
मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है: AAP भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा- केजरीवाल पंजाब में फिर बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब Punjab मंत्री के घर ED की रेड, भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत कैशलेस इलाज से पंजाब में 5000 से अधिक दिल के मरीजों की जान बचाई गई वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: CM भगवंत सिंह मान आप सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए कथित तौर पर संदिग्ध कॉल पर जताई चिंता चुनाव से पहले अपने राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए भाजपा ED की रेड, चुनिंदा लीक और मनगढ़ंत कहानियों का इस्तेमाल कर रही है: Aman Arora मंत्री अमन अरोड़ा ने सिरोपा भेंट कर पार्टी में किया स्वागत CM मान की ‘शुक्राना यात्रा’ का तीसरा दिन, बठिंडा से हुई शुरुआत

लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है बीजेपी”, धमाकों पर CM मान का बड़ा बयान

May 6, 2026By Short Daily News

पंजाब में पिछले एक हफ्ते के दौरान हुए तीन धमाकों के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। इन घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन धमाकों के लिए बीजेपी को ही जिम्मेदार ठहराया है। श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई ‘शुकराना यात्रा’ के दौरान उन्होंने कहा कि ये घटनाएं चुनाव से पहले का सियासी हथकंडा हो सकती हैं।

सीएम मान ने आरोप लगाया कि बीजेपी का पुराना तरीका रहा है कि चुनाव वाले राज्यों में डर का माहौल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे धमाकों या तनाव पैदा कर लोगों को डराने की कोशिश की जाती है, ताकि राजनीतिक फायदा उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब में हालिया घटनाओं के पीछे भी इसी तरह की साजिश हो सकती है। साथ ही बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब पहले भी कठिन दौर देख चुका है और अब लोग ऐसी चालों को समझते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बीजेपी उन राज्यों में अक्सर तनाव पैदा करने की कोशिश करती है, जहां वह अपना जनाधार मजबूत करना चाहती है। उनका कहना था कि बेअदबी जैसे मामलों पर सख्त कानून आने के बाद अब इस तरह की घटनाओं को भड़काना आसान नहीं रहा।

अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब की अमन-शांति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें और भाईचारा बनाए रखें।