Search

BREAKING
• 26 नवंबर को होने वाली ‘पंजाब खुशहाल रैली’ भगवंत मान सरकार के 5 साल के काम को दिखाएगी, लोगों का समर्थन दिखाएगी और 2027 के चुनावों के लिए दिशा तय करेगी: बलतेज पन्नू • करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार • भाजपा-अकाली दल (बादल) का गठबंधन पंजाबियों को फिर से बेवकूफ बनाने के लिए‘ठग जोड़’ है, यह पंजाब बचाने के लिए नहीं बल्कि राजनीतिक परिवारों और उनकी कुर्सियों के लिए गठबंधन है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • 26 नवंबर को मोगा में ‘आप’ की ‘खुशहाल पंजाब रैली’ पंजाब की राजनीति में नया अध्याय लिखेगी: तरुनप्रीत सिंह सौंद • भाजपा-अकाली दल (बादल) का ‘ठग जोड़’ 2 पंजाब विरोधी पार्टियों का एक घटिया गठबंधन है जो पंजाब में 750 किसानों की मौत, बेअदबी और नशों के खतरे के लिए ज़िम्मेदार है: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम रहेगा शुष्क, रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट के आसार • मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को ईडी के समन पर आप का जवाब • पीसीएस मेन्स पास उम्मीदवारों की निष्पक्ष सुनवाई की अपील, कहा- विवादों की वजह से हमारी मेहनत को नजरअंजाद न किया जाए • जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026 के संबंध में • ‘आप’ की मोगा महारैली पंजाब के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय लिखेगी, अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘आप’ के 2027 के चुनाव अभियान का करेंगे आगाज: कुलदीप सिंह धालीवाल

करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने दखल देने से किया इनकार

November 25, 2026By Short Daily News

श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने का इंतजार कर रही संगत के लिए अहम खबर सामने आई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि कॉरिडोर बंद करने का फैसला सरकार की ओर से देश के नागरिकों के हित में लिया गया नीतिगत फैसला है।

बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन वासुदेव सांबरे और न्यायमूर्ति संजय शर्मा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने कहा कि पिछले साल पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद कॉरिडोर बंद करने का फैसला लिया गया था। पीठ ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत सरकार के इस नीतिगत फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं बनता।

यह जनहित याचिका गैर-सरकारी संस्था ‘पारदर्शिता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन’ की ओर से दायर की गई थी। हालांकि, अदालत ने कहा कि संस्था की ओर से इस संबंध में सरकार को पहले ही मांग पत्र भेजा जा चुका है, इसलिए संबंधित अधिकारी उस पर विचार करेंगे।

गौरतलब है कि गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, करतारपुर का सिख धर्म में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के आखिरी 18 वर्ष यहां बिताए थे। भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर 2019 को हुए समझौते के तहत भारतीय श्रद्धालुओं को बिना वीजा गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने की सुविधा दी गई थी।

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 9 नवंबर 2019 को इस कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया था। इस सुविधा के तहत पंजीकरण और सुरक्षा मंजूरी के बाद रोजाना 5,000 भारतीय श्रद्धालु बिना वीजा दर्शन के लिए जा सकते थे।

लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले और इसके बाद चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर भारत सरकार ने 7 मई 2025 को करतारपुर साहिब कॉरिडोर का संचालन स्थगित कर दिया था। अब कॉरिडोर दोबारा खोलने की मांग पर दिल्ली हाई कोर्ट के हस्तक्षेप से इनकार के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।