Search

BREAKING
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी ‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज Punjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया स्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

यूपी के इस जिले में HIV संक्रमण के बढ़ते मामले, 85 बच्चे और जिला जेल में 11 किन्नर पाए गए संक्रमित।

March 12, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश। यूपी के मऊ जिले में एसिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (एआरटी) सेंटर की फरवरी महीने की रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 85 बच्चे HIV संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 83 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। यह बच्चे उन परिवारों से हैं जिनके माता-पिता भी HIV से संक्रमित हैं। इसके अतिरिक्त, मऊ जिले की जिला जेल में 11 किन्नर भी HIV संक्रमित पाए गए हैं।

जिले में कुल 2,394 HIV संक्रमित मरीज।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मऊ जिले में कुल 2,394 HIV संक्रमित मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं, लेकिन संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ने चिंता पैदा कर दी है। जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर में इन मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सेंटर के अनुसार, जिले में 1,147 पुरुष, 1,151 महिलाएं, 11 किन्नर और 85 बच्चे HIV से संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी का उपचार कर रहा है। काउंसलर वंदना श्रीवास्तव ने बताया कि इन संक्रमित मरीजों में दूसरे राज्यों में वाहन चलाने वाले ड्राइवर भी शामिल हैं।

बलिया जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की खस्ता हालत।

वहीं, बलिया जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था में भारी कमी नजर आ रही है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा के गेट पर ताला लटका हुआ था, जिससे मरीजों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। सुबह 10:20 बजे तक अस्पताल का गेट बंद था और मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे। फार्मासिस्ट वीके शर्मा 10:35 बजे पहुंचे और ताला खोला, लेकिन फिर भी अस्पताल में चिकित्सक नहीं पहुंचे।

अस्पताल के बाहर मरीजों की प्रतीक्षा।

अस्पताल के बाहर मरीज और उनके तीमारदार इधर-उधर टहलते रहे। यह स्वास्थ्य केंद्र 2005-06 में बना था और क्षेत्र के तीन लाख लोगों की सेवा के लिए है। ताले के कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। शत्रुधन सोनी नामक एक मरीज ने बताया कि वह कुत्ते के काटने का इंजेक्शन लेने आए थे, लेकिन अस्पताल बंद था। अन्य मरीजों ने भी बुखार और खांसी के इलाज के लिए अस्पताल में आने पर ताला लटका पाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश राय ने कहा कि वह कोर्ट में गए थे और देर से अस्पताल खुलने की जांच की जाएगी।