Search

BREAKING
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी ‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज Punjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया स्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

महेंद्रगढ़ को 152 करोड़ की विकास सौगात, CM नायब सैनी बोले – वादों के अनुसार कर रहे हैं काम।

May 19, 2025By Short Daily News

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद समारोह में पहुंचे, जहाँ उनका पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 152.88 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 30 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, प्रदेश सरकार उसी के अनुरूप कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में नौकरी की बोली लग रही थी. अगर उनको वोट देंगे तो वह नौकरी लगवा देंगे. CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि महेंद्रगढ़ की पावन धरा पर आकर, क्षेत्र के अपने परिवारजनों से मिलकर और ‘धन्यवाद रैली’ के माध्यम से आपका आभार प्रकट कर मुझे बहुत खुशी हुई. गत 10 वर्षों में महेंद्रगढ़ में ₹1570 करोड़ के विकास कार्य किए गए हैं, जो कांग्रेस शासन काल की तुलना में दोगुना हैं.

यह जनसेवा, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता का प्रतिफल है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महेंद्रगढ़ में डबल इंजन नहीं, ट्रिपल इंजन की सरकार है, इसलिए विकास भी अब तीन गुना गति से हो रहा है. आज ₹152 करोड़ से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात महेंद्रगढ़ को देने का अवसर मिलना मेरे लिए भी सौभाग्य की बात है.