Search

BREAKING
“पंजाब में किसी भी योग्य नागरिक की वोट नहीं कटने दी जाएगी”, SIR को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा बयान मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई नेता आप में शामिल CM भगवंत मान ने 72 शिक्षकों को फिनलैंड के लिए किया रवाना गुरदासपुर के SDM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 करोड़ 63 लाख रुपये के घोटाले का मामला लू और गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन मामलों में तेज़ वृद्धि के बीच ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत गैस्ट्रो और पेट संबंधी उपचारों पर ₹73.42 लाख ख़र्च पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल पूर्व IAS अधिकारी डॉ. स्वर्ण सिंह आप में शामिल मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा Punjab में हाइपरटेंशन के बढ़ते मामलों के बीच बुज़ुर्गों और मध्यम आयु वर्ग के मरीज़ों को बिना आर्थिक बोझ के जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध करवा रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना

दो बसों के बीच Shimla में हुआ भयानक एक्सीडेंट, 2 लोग होए ज़ख्मी

April 12, 2024By Short Daily News

Shimla के पुराने बस अड्डे उस वक्त अफरातफरी मच गई जब HRTC की दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई | एक महिला के घायल होने की भी खबर है. एक्सीडेंट होने के बाद यातायात ठप हो गया है|

हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ

Shimla के पुराने बस अड्डे पर HRTC की दो बसों की टक्कर में एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब पुराने बस स्टैंड पर खड़ी HRTC की एक बस को पीछे से दूसरी HRTC बस ने टक्कर मार दी।

टक्कर से खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने रिपन अस्पताल पहुंचाया, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद चाशमदिदो ने बताया कि एक खड़ी HRTC बस को दूसरी एचआरटीसी बस ने टक्कर मार दी, जिसमें एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि HRTC की ओर से कोई भी घायल को अस्पताल पहुंचाने नहीं आया और न ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर मौजूद एक अन्य टैक्सी चालक ने कहा कि दुर्घटना के समय वह कार में बैठा था और उसे भी मामूली चोटें आईं लेकिन सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गया।