Search

BREAKING
‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू मुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी ‘गैंगस्टरां ते वार’ ने ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग की प्रभावशीलता सिद्ध की; गैंगस्टरों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं : DGP गौरव यादव मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार रोजगार क्रांति को बड़ा बढ़ावा, 866 और युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र पंजाब की धार्मिक एकता और भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत: ‘हमारे राम’ नाटक की विशेष प्रस्तुति में शामिल हुए मुख्यमंत्री शेर-ए-पंजाब T-20 कप के खिलाड़ियों से मिले मुख्यमंत्री, बोले- खेलों से जुड़कर युवा बनाएंगे पंजाब का नाम रोशन पंजाब में मानसून सुस्त, उमस बढ़ाएगी परेशानी आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी की पढ़ाई जारी रहेगी, संस्कृत लागू करने का फैसला वापस श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इन से Helmet से खराब हो सकती है आपकी आँखों रौशनी

April 20, 2024By Short Daily News

 जब भी हम दोपहिया वाहन चलाते हैं तो अपनी सुरक्षा के लिए Helmet पहनना जरूरी हो जाता है। इसलिए जब भी दोपहिया वाहन चलाएं तो Helmet जरूर पहनना चाहिए। लेकिन कई लोग महंगी बाइक, स्कूटर आदि खरीदते हैं। लेकिन दूसरी ओर Helmet खरीदने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाते और चालान से बचने के लिए सस्ते और नकली Helmet खरीदते हैं। लेकिन अगर कोई दुर्घटना हो जाए तो सिर में गंभीर चोट लग सकती है और मौत भी हो सकती है| खराब गुणवत्ता वाला Helmet आपकी आंखों की रोशनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानें कितने खतरनाक हैं ये Helmet |

सड़कों के किनारे सस्ते और नकली Helmet खूब बिकते हैं, जो आपको 300-400 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे| इन्हें बनाने में बेहद घटिया और हल्की क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है| इतना ही नहीं इसमें लगा वाइजर सबसे खराब है। यह यूवी संरक्षित नहीं है, इसलिए तेज धूप में आंखों को सुरक्षित नहीं रखा जा सकता।

इतना ही नहीं, रात के समय सामने से आने वाले वाहनों की तेज किरण और तेज रोशनी का सीधा असर भी आंखों पर पड़ता है, जिससे नजर कमजोर हो जाती है। जबकि अच्छी क्वालिटी के असली Helmet में UV प्रोटेक्शन वाला वाइज़र होता है, जो आपकी आंखों को धूप से बचाता है और आपके चेहरे को भी धूप से बचाता है।

हमेशा ISI मार्क वाला Helmet ही खरीदें

आपको एक अच्छा ISI मार्क वाला हेलमेट 900 से 1000 रुपये में मिल सकता है| जिससे आपका सिर और आंखें भी सुरक्षित रहेंगी|आप स्टीलबर्ड, स्टड्स, वेगा और रॉयल एनफील्ड Helmet में से चुन सकते हैं। असली Helmet में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाता है। क्योंकि एक असली Helmet कई सुरक्षा परीक्षणों से गुजरता है।