Search

BREAKING
धूरी के बालियां में CM भगवंत मान की लोक मिलनी, पंचायत को विकास के लिए ₹57 लाख का चेक CM भगवंत मान ने लॉन्च किया चुनावी पम्पलेट, घर-घर लेकर जाएंगे लाखों ‘‘आप’’ कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी को बाबा बकाला में बड़ी मिली मजबूती ‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्स पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवाल UPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनू मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार पैम्फलेट करेंगे जारी: मनीष सिसोदिया एशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया आप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदिया

अयोध्या के पवित्र मार्गों पर मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह बंद: CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई।

May 30, 2025By Short Daily News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रमुख आध्यात्मिक मार्गों पर मांस और मछली (मांसाहारी वस्तुओं) की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रामपथ, धर्मपथ, भक्तिपथ, 14-कोसी परिक्रमा मार्ग और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग जैसे प्रमुख आध्यात्मिक मार्गों पर मांस और मछली जैसी मांसाहारी चीज़ों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अयोध्या नगर निगम ने सख्त एक्शन शुरू कर दिया है। बुधवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ इन पवित्र रास्तों का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देशों के पालन की जांच की।

निरीक्षण अयोध्या कैंट के सहादतगंज से शुरू होकर अयोध्या धाम के लता मंगेशकर चौक तक चला, जिसमें रामपथ का पूरा 13 किलोमीटर का क्षेत्र शामिल था। निरीक्षण के दौरान मांसाहारी भोजन बेचने वालों को सात दिन के भीतर अपनी दुकानें बंद करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।