Search

BREAKING
‘मान के मुनाफे’ मुहिम की शुरुआत, 20 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे AAP वॉलंटियर्स पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान पंजाब के लोगों ने बीजेपी से पूछे बड़े सवाल UPI Charges लगाने का बीजेपी सरकार का फैसला आम लोगों की जेब पर सीधा डाका: पवन कुमार टीनू मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनाव प्रचार पैम्फलेट करेंगे जारी: मनीष सिसोदिया एशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया आप 20 सितंबर से पूरे पंजाब में डोर टू डोर अभियान करेगी शुरू: मनीष सिसोदिया पंजाब के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, DA में 8% बढ़ोतरी पर बनी सहमति पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की शहादत, CM मान का बड़ा ऐलान; परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की: तरुनप्रीत सिंह सौंद

एशियाई खेलों 2026 में भारत की धमाकेदार जीत, जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

September 18, 2026By Short Daily News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने जापान के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

निशिन के कोरोकेगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में सिर्फ 57 रन पर ऑलआउट हो गई। जापान की ओर से अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने 25 रन बनाए, जबकि हारूना इवासाकी ने 10 रनों का योगदान दिया।

भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सिर्फ 5 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। शेफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। शेफाली ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। रिचा घोष भी 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।

हालांकि भारत को शुरुआत में गुनालन कमालिनी और भारती फुलमाली के रूप में दो झटके लगे, लेकिन शेफाली वर्मा की तेजतर्रार पारी ने मैच को ज्यादा देर तक नहीं खिंचने दिया और भारत ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

अब भारतीय महिला टीम 20 सितंबर को एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।