Search

BREAKING
अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद पंजाबी NRI’s को बड़ी राहत, सरकार ने बदले नियम, हटाई ये शर्त Punjab में बढ़ती गर्मी को लेकर शिक्षा विभाग ने जताई चिंता, उठाई स्कूलों का समय बदलने की मांग Punjab News: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भगतांवाला अनाज मंडी में चल रही गेहूं खरीद का लिया जायजा शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, लाखों के बिल वाले मरीज अब बिना कोई भुगतान किए hospital से इलाज लेकर वापस घरों को लौट रहे Ludhiana में होगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेंगे खतरे के सायरन पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं CM द्वारा निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास जारी

UP : योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ आयोजन को बताया भारत की विरासत और विकास का प्रतीक।

March 4, 2025By Short Daily News

यूपी। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में सपा पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि वे भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है, लेकिन हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं? हम तो ‘सबका साथ, सबका विकास’ की बात करते हैं।

45 दिनों के दौरान महाकुंभ का आयोजन न केवल भारत की विरासत और विकास को, बल्कि पूरी दुनिया को एक अनमोल संदेश दिया। महाकुंभ आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा जैसा था, और केंद्र व राज्य सरकारें इस परीक्षा में सफल साबित हुईं।

इस आयोजन में 33 करोड़ महिलाएं शामिल हुईं, और एक भी आपराधिक घटना नहीं घटी। इस ऐतिहासिक आयोजन की गूंज दुनिया भर में लंबे समय तक सुनाई देगी। यह हमारे सनातन धर्म के लिए गर्व की बात है। यह सिर्फ आध्यात्मिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि इससे हमारी अर्थव्यवस्था को लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये का लाभ मिलने का अनुमान है।”

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि “उत्तर प्रदेश, जो देश का सबसे बड़ा राज्य है और जिसके पास सबसे अधिक संसाधन हैं, 1950 से 2017 तक अपनी GSDP को केवल 12.75 लाख करोड़ तक ही बढ़ा पाया था। लेकिन 2017 में प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों पर जनता ने विश्वास जताया और आज, 8 वर्षों में प्रदेश की GSDP दोगुना होकर 2024-25 में 27.51 लाख करोड़ होने जा रही है। उत्तर प्रदेश अब देश की GDP में 9.2% की हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। 2023-2024 में भारत की GDP वृद्धि दर 9.6% थी, जबकि उत्तर प्रदेश की वृद्धि दर 11.6% रही है।”

उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश डिजिटल क्रांति का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है। 2017-18 में 122.84 करोड़ डिजिटल लेन-देन हुए थे, जबकि 2024-25 में दिसम्बर तक यह आंकड़ा बढ़कर 1024.41 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। यूपी डिजिटल लेन-देन में नंबर एक राज्य बन चुका है, और यहां आधे से अधिक लेन-देन UPI के जरिए हो रहे हैं। इसका कारण है डिजिटल बैंकिंग की आसान पहुंच, गांवों तक इंटरनेट, वित्तीय जागरूकता, और उपकरणों की पर्याप्त संख्या।”

उन्होंने बताया कि यूपी में 20,416 बैंक शाखाएं, 4,00,932 बैंक मित्र एवं BC सखी, 18,747 एटीएम और 4,40,095 बैंकिंग केंद्रों के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।