Search

BREAKING
• LPU में देर रात छात्रों का जोरदार हंगामा, कैंपस में तोड़फोड़ के बाद हाईवे जाम • Bank Strike: आज रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल • आप विधायक और हलका इंचार्ज ने पूरे पंजाब में घर-घर जाकर पहुंचाया ‘मान दे मुनाफे’, भगवंत मान सरकार के जनहित रिकॉर्ड और लाखों रुपये की सालाना बचत कि किया गया उजागर • भाजपा सरकार मनरेगा बदलकर दलितों से रोजगार छीन रही है, अपनी दलित विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश करती है: हरपाल सिंह चीमा • CM भगवंत मान ने ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ पर 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी की बुलाई मीटिंग • कांग्रेस की दलित विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आई, पार्टी नेताओं ने दलित महिलाओं का किया अपमान: हरपाल सिंह चीमा • पंजाब स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है: CM भगवंत सिंह मान • ED का प्रयोग उसके राजनीतिक आकाओं द्वारा गलत ढंग से किया जा रहा है, चुनाव से ठीक पहले इसकी टाइमिंग सवाल खड़े करती है: अमन अरोड़ा • ‘मान के मुनाफे’ अभियान: आप ने भगवंत मान सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड पंजाब के घर-घर पहुंचाया • शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर पीएयू लुधियाना में 28 सितंबर को होगा विशाल कार्यक्रम ‘जश्न-ए-इंकलाब’: परमिंदर सिंह गोल्डी

UP के इटावा शहर के करीब पहुंचा तेंदुआ, शहरवासियों में फैली दहशत, क्षेत्र में भय का माहौल।

March 23, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश। UP के इटावा शहर के पास तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। राह चलते लोगों ने सड़क पार करते तेंदुए का फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद किया, जो अब वायरल हो रहा है। यह तेंदुआ शहर के बहुत करीब पहुंच चुका था। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे इटावा के वाइस ख्वाजा इलाके के पास तेंदुआ देखा गया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऐसा कहा जा रहा है कि तेंदुआ भदावरी फार्म से निकलकर वाइस ख्वाजा क्षेत्र में घुस गया था।

तेंदुए की मौजूदगी का फोटो कैद करने वाले इटावा सफारी पार्क के शिक्षा अधिकारी कार्तिक द्विवेदी ने बताया कि वे अपने साथी रोहित के साथ नुमाइश चौराहे से लायन सफारी जा रहे थे, तभी अचानक आहट सुनकर उन्होंने मोबाइल से फोटो लिया। जूम करके देखा तो तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि तेंदुआ इस इलाके में घूम रहा था। उन्होंने बताया कि तेंदुआ भदावरी फार्म से बाहर निकलकर सड़क पार करता हुआ वाइस ख्वाजा में घुस गया। यह सब कुछ एक मिनट से भी कम समय में हो गया।

इस इलाके में घूम रही तेंदुए की फैमिली

बताते चले कि इटावा की चंबल घाटी में तेंदुआ की संख्या में खासा इजाफा होता चला जा रहा है, अधिकारियों की बातों पर यकीन करे तो एक सैकड़ा की संख्या में चंबल और यमुना के बीहड़ों में तेंदुए भ्रमणशील बने हुए है। यह बात भी कही गई है कि पिछले दिनों चकरनगर में सरकारी स्कूल में कैद हो गए एक तेंदुए के बच्चे को पकड़ कर इटावा लायन सफारी लाया गया उसके बाद से तेंदुए की फैमिली इस इलाके में घूम रही हैं। चंबल घाटी में तेंदुओं की तादात में लगातार इजाफा होता चला जा रहा है।

कई ग्रामीणों ने तेंदुए के बच्चे भी देखे

ऐसा माना जा रहा है कि इनकी संख्या एक सैकड़ा के आसपास हो सकती है, कभी किसी गांव से तो कभी किसी गांव से बकरी शिकार की शिकायत सामने आती है, जिसको लेकर ग्रामीणों की ओर से ऐसा कहा जाता है कि तेंदुए ने शिकार कर दिया है, तेंदुए के बच्चे भी ग्रामीणों को देखने को मिल रहे हैं। चंबल घाटी में जब कभी भी किसी तेंदुए का रेस्क्यू किया जाता है, तो उसको इटावा सफारी पार्क में सुरक्षा के तौर पर रखा जाता है। तेंदुओं की मौत की खबरें भी सामने आई है, जिसको लेकर के ऐसा कहा गया है कि किसी पेड़ में फंसने या फिर करेंट लगने के कारण उनकी मौत हो जाती है।