Search

BREAKING
जालंधर में गर्मी का कहर, 45-46 डिग्री तापमान का अलर्ट जारी सत्ता हथियाने और पंजाब को लूटने का मौकापरस्त संयोग है अकाली दल-भाजपा गठजोड़; लोग इसे सिरे से नकार देंगे: CM भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ED की रेड करा पंजाब के हिन्दू व्यापारियों को तंग कर रही ईडी पार्टी- केजरीवाल आप सांसद मालविंदर कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी साइनबोर्ड फिर से लगाने के फैसले का किया स्वागत मोहाली को मिला नया मेयर, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत समाना ने संभाली कमान अकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिल ED की रेडों पर CM मान का बड़ा हमला, व्यापारियों के समर्थन में उतरे ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

UP सरकार ने पीआरडी कर्मियों के ड्यूटी भत्ते में की 26% की बढ़ोतरी।

April 8, 2025By Short Daily News

लखनऊ। UP सरकार ने मंगलवार को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) कर्मियों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में लगभग 26 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। इस वृद्धि का लाभ प्रदेश के 35 हजार पीआरडी स्वयंसेवकों को मिल सकेगा।

अब मिलेगा इतने रुपये भत्ता

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि पीआरडी जवानों का भत्ता 395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। मौजूदा समय में प्रदेश में 34 हजार से अधिक पीआरडी जवान तैनात हैं और इस बढ़ी हुई राशि का लाभ इन सभी जवानों को मिल सकेगा। एक बयान के मुताबिक, मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 15 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें से 13 को स्वीकृति प्रदान की गई। इसी बैठक में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का ड्यूटी भत्ता बढ़ाने के निर्णय को भी मंजूरी मिली।

मंत्री परिषद ने दी सहमति

वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि मंत्री परिषद ने पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते को 395 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने पर अपनी सहमति दी है। यह 105 रुपये की वृद्धि 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। खन्ना ने बताया कि इस वृद्धि के कारण प्रदेश सरकार पर 75 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 34,092 पीआरडी स्वयंसेवक हैं, जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। प्रस्ताव के लागू होने के बाद, पीआरडी स्वयंसेवकों को उनकी 30 दिन की उपस्थिति के आधार पर मासिक ड्यूटी भत्ते में 3150 रुपये की वृद्धि होगी।