Search

BREAKING
CM भगवंत सिंह मान ने गांवों के युवाओं को 500 आधुनिक ‘ग्रामीण खेल मैदानों’ का तोहफा पंजाब सरकार बुज़ुर्गों और आर्थिक रूप से कमज़ोर श्रद्दालुओं की पुरानी इच्छाओं को पूरा कर रही है: हरपाल सिंह चीमा धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से मिले CM मान, पत्नी को सरकारी नौकरी देने का ऐलान आर्थिक तंगी के कारण पात्र मरीज़ कैंसर के इलाज से वंचित नहीं होने चाहिए: डॉ. बलबीर सिंह तीज के मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन। डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, ‘आरोप साबित करो, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार’ तीज मेले से भी बड़ा होगा 2027 में भगवंत मान के पक्ष में महिलाओं का जनसमर्थन! वादे पर खरे उतरे मंत्री हरभजन ETO, बठिंडा पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का लिया जायजा नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूती, जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन

UP: लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक आज, 12 बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर।

May 15, 2025By Short Daily News

UP की राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे लोकभवन में शुरू होगी, जिसमें जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।सूत्रों के अनुसार, बैठक में करीब 12 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। खासतौर पर शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल है, जिसे स्वीकृति मिलने की संभावना है।

इसके अलावा, सरकार राज्य में 200 एकड़ क्षेत्र में सीड पार्क (बीज पार्क) स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे सकती है। इस सीड पार्क के बनने से यूपी को बीजों के लिए अब दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सकेंगे।

इन अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

इसके अलावा कैबिनेट में भवन निर्माण को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए कुछ विकास प्राधिकरणों का सीमा विस्तार को भी मंजूरी दी जा सकती है. अमृत योजना में निकाय अंश के बंटवारे को लेकर भी आज चर्चा होगी, जिसे सरकार की मजूरी मिल सकती है. इन कदमों से प्रदेश के विकास और बुनियादी सुविधाओं और गति देने में मदद मिलेगी.

आज की बैठक में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है. इसके साथ ही वन विभाग में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम को भी स्वीकृति मिल सकती है. यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद सरकार को आउटसोर्स के कर्मचारियों को किसी एजेंसी से हायर नहीं करना पड़ेगा बल्कि उनकी भर्ती से लेकर वेतन तक की जिम्मेदीर इसी निगम के पास होगी. माना रहा है कि अगर इसे मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों का शोषण रुकेगा और उनके ज्यादा लाभ व सुविधाएं मिल सकेंगी.