Search

BREAKING
बिस्त दोआब नहरी नेटवर्क के तहत वर्ष 2025-26 में सिंचाई क्षेत्र में 167% वृद्धि, 1.10 लाख एकड़ अतिरिक्त रकबा सिंचाई के दायरे में आया पंजाबी अपनी मातृभाषा पर किसी भी हमले को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे: बलतेज पन्नू भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार सेठी आम आदमी पार्टी में शामिल ईडी हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा हाई कोर्ट पहुंचे अपराध सुलझाने से लेकर अपराधियों पर नज़र रखने तक — पंजाब पुलिस के लिए आधुनिक हथियार बना ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ (ICCC) मोहाली विजिलेंस दफ्तर में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत मामले में अधिकारियों के रीडर और कथित बिचौलिया गिरफ्तार पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री गुरु रविदास जी के 650वीं प्रकाश पर्व को समर्पित साल भर करवाए जाएंगे विशेष समरोह – दीपक बाली ग्रंथी सिंहों की राष्ट्रीय स्तर की संस्था ने बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून बनाने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का किया सम्मान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

UP: गाय-बकरी पालन से बनाएं अपना व्यापार, योगी सरकार दे रही 50 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन।

March 20, 2025By Short Daily News

उत्तर प्रदेश। अगर आप गाय-बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो UP सरकार आपको 50 लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और राष्ट्रीय पशुपालन मिशन के तहत कई किसान पहले ही इस लाभ का लाभ उठा चुके हैं। इच्छुक किसान विकास भवन या पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से पशुपालन योजना शुरू की गई है।

इस योजना में 100 से 500 बकरियां पालन करने पर UP सरकार 10 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक का अनुदान देगी, जबकि कुल लागत करीब 20 लाख रुपये होती है। इस अनुदान का 50 फीसदी हिस्सा यानी 10 लाख रुपये सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इस तरह मिल रहा अनुदान।

इसी तरह 500 बकरियों के पालन पर 50 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। इसका लाभ लेते हुए अछनेरा के मांगरोल गुर्जर निवासी सुरेंद्र सिंह तोमर ने 100 बकरियों के पालन का व्यवसाय शुरू किया है। ऐसे ही नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत उच्च नस्ल की 25 दुधारू गाय पालने पर 50 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा।

ये नस्ल भी हैं शामिल।

इसमें साहीवाल, गिर, थारपारकर और गंगातीरी नस्ल शामिल हैं। अनुदान तीन चरणों में दिया जाएगा। पहले चरण में निर्माण, दूसरे चरण में पशु की खरीद और तीसरे चरण में संरक्षण एवं रखरखाव के लिए दिए जाएंगे। शमसाबाद के खेड़िया गांव में संतोष सिकरवार ने गाय पालन शुरू कर दिया है। योजना के लिए 18 ने आवेदन किया, जिसमें से चार का चयन हो गया है।