Search

BREAKING
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सोशल मीडिया विंग के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा विश्व प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी संदीप लुधड़ अपने साथियों के साथ आप में शामिल चंडीगढ़ में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 23 मई से स्कूल बंद अंडरग्राउंड बिजली सप्लाई से बिजली के खंभे लगाने के मौके पर होने वाली सियासत भी खत्म हो जाएगी – CM भगवंत सिंह मान पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से पहली बार नहरी पानी पहुंचा बलाचौर के कंडी इलाके तक, सूखे से मिली राहत मोदी सरकार डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकी, देश के हित अमेरिका के हाथों गिरवी रखे: कुलदीप धालीवाल परिवार सहित तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, की अरदास अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 पिस्तौल और हेरोइन समेत आरोपी गिरफ्तार पंजाब में बढ़ेगी गर्मी की मार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

UP: गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण: सीएम ने 20 मिनट तक की समीक्षा, निर्माण में देरी पर अफसरों को फटकारा; कहा- काम में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

April 27, 2025By Short Daily News

गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के लिए UP के मुख्यमंत्री योगी रविवार सुबह हरदोई पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह 11:05 बजे जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर हसनपुर में उतरा। इसके बाद सीएम ने कार से लगभग 100-200 मीटर तक एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम के साथ यूपीडा, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी और नेशनल एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी भी मौजूद थे।

नवंबर तक बनकर तैयार होना था गंगा एक्सप्रेस-वे

सीएम ने एक्सप्रेस वे पर हो रहे काम को देखा। उसके बाद निर्माण में हो रही देरी को लेकर अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने अफसरों से कहा, तय सीमा में एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो जाना चाहिए। काम में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

नवंबर में एक्सप्रेस को तैयार हो जाना चाहिए था लेकिन निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। करीब 20 मिनट तक एक्सप्रेस का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी हेलीकाप्टर से शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गए। सीएम रविवार को हरदोई, शाहजहांपुर और हापुड़ में एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर रहे हैं।

हरदोई के बाद सीएम शाहजहांपुर हेलीकाप्टर से पहुंचे। उन्होंने हेलीकाप्टर से उतरते ही सांसद अरुण सागर से हालचाल पूछा। उसके बाद कार से एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए। एक्सप्रेस-वे पर अफसरों से बात करके जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 15 मिनट तक सीएम मौके पर रुके। उसके बाद हापुड़ के लिए रवाना हो गए।

शाहजहांपुर में एयरस्ट्रिप भी तैयार हो रहा

सीएम के आने पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। किसी भी व्यक्ति को 2 किलोमीटर की रेंज के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। बता दें, शाहजहांपुर से 30 किलोमीटर दूर जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। शाहजहांपुर में 3.5Km का एयरस्ट्रिप भी तैयार हो रहा है।

बता दें, मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा। इससे क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

UP में कहां-कहां वायुसेना के स्टेशन ?

UP में वेस्टर्न एयर कमांड में गाजियाबाद का हिंडन एयरबेस और सहारनपुर का सरसावा एयरफोर्स स्टेशन है। सेंट्रल एयर कमांड में आगरा, लखनऊ में बख्शी का तालाब, बरेली का त्रिशूल एयरबेस, प्रयागराज का बमरौली, कानपुर का चकेरी और गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन है।