Search

BREAKING
भाजपा पिछले दरवाजे के ज़रिए पंजाब के स्त्रोतों पर कंट्रोल कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है: Baltej Pannu पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 8 की मौत और 25 से ज्यादा घायल पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी:16 से बारिश-आंधी की संभावना; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, येलो अलर्ट जारी ‘पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…’ अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज Punjab News: आप ने बीबीएमबी नियुक्ति नियमों में केंद्र के संशोधन को जबरदस्ती, संघीय ढांचे और पंजाब के अधिकारों पर हमला करार दिया स्पीकर ने संगत को बेअदबी विरोधी बिल की प्रति सौंपी:Patiala में संधवा बोले-बेअदबी करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा अपराध के प्रति कड़ा रुख; भगवंत मान सरकार के ‘अपराध-मुक्त’ Punjab के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज

Salman Khan के घर पर Firing होने के बाद पिता Salim Khan का सामने आया Reaction

April 15, 2024By Short Daily News

Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। रविवार सुबह करीब 5 बजे भाईजान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद सुपरस्टार के फैंस भी काफी चिंतित हैं. सलमान के घर पर हमले के बाद अरबाज-सोहेल अपने भाई से मिलने गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे|

पिता Salim Khan का Reaction आया  सामने

इस घटना के बाद Salman Khan के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस जुटी हुई है. मुंबई पुलिस ने कहा है कि शूटिंग के वक्त Salman Khan घर में ही मौजूद थे. हमले के बाद Salman Khan का भी रिएक्शन सामने आया है. सुपरस्टार ने अपने परिवार को लेकर काफी चिंता जताई है. अब इस मामले पर सलमान के पिता Salim Khan ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है|

Salman Khan के घर हुई इस घटना के कुछ देर बाद पिता Salim Khan ने कहा, ‘चिंता की कोई बात नहीं है. बताने को कुछ नहीं है. उन लोगों को सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए, चिंता करने की जरूरत नहीं है|

‘परिवार बहुत सतर्क है’

खबरों के मुताबिक, ‘इस घटना के तुरंत बाद Salim टहलने निकल गए।’ एक सूत्र ने कहा, ‘सलीम खान बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं और अपनी दिनचर्या जारी रखते हैं। परिवार बहुत सतर्क और सावधान है. सलमान खान सुरक्षित और स्वस्थ हैं|

फायरिंग की खबर आते ही Salman Khan के प्रशंसक उनका समर्थन करने के लिए अभिनेता के घर के बाहर इकट्ठा हो रहे हैं। इस बीच Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो हमलावरों की तस्वीरें सामने आई हैं। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में जिस गैंगस्टर विशाल उर्फ ​​कालू का नाम सामने आ रहा है उसकी तस्वीर भी सामने आ गई है|