Search

BREAKING
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मान बादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Punjab में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी।

April 11, 2025By Short Daily News

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच Punjab में मौसम ने रुख बदल लिया है। गुरुवार को राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को तपती गर्मी से कुछ राहत मिली। पटियाला जिले में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिसके बाद कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज भी Punjab के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश जारी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर बर्फबारी हुई है, जिसका असर Punjab के मौसम पर भी पड़ेगा। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पंजाब में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक, Punjab के अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, मुक्तसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, बरनाला, मनसा, बठिंडा और मुक्तसर साहिब में तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पटियाला में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। फाजिल्का और संगरूर में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बाघा पुराना, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, जगराओं के इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

मानसा, सुनाम, संगरूर, बरनाला, तपा, धूरी, मालेरकोटला, तलवंडी साबो, मलोट, बठिंडा, गिद्दड़बाहा, रामपुरा फूल, जैतो, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद, पायल और लुधियाना इलाकों में भी खराब मौसम और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।