Search

BREAKING
• शैरी मान के मोहाली शो से पहले विवाद, कुछ गानों पर बाल अधिकार आयोग ने जताई आपत्ति • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पंजाब के जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा फैसला, ‘नो कैश, नो फरमाइश’ प्रणाली के तहत 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी • पंजाब द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • जागत जोत सत्कार संशोधन एक्ट पर पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय को ऑर्डिनेशन कमेटी कल श्री अमृतसर साहिब में श्री अकाल तख्त साहिब के माहिर पैनल से करेगी मुलाकात • जालंधर में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई बड़े नेताओं का आप में किया स्वागत • मोहाली पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, बोले- किसानों की सेवा करना हमारे लिए भगवान की पूजा के समान • पंजाब में 10 लाख नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी, लाभार्थियों को मुफ्त गेहूं के साथ मिलेगी ‘मेरी रसोई’ राशन किट • हरजोत बैंस ने बासोवाल से संगतों को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना, धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी श्रद्धालु • पंजाब में ठंड बढ़ी, धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी; कई शहरों में प्रदूषण से मिली राहत • तरनतारन में खुलेगा UPSC सेंटर और लड़कियों के लिए मेडिकल कॉलेज, CM मान ने किया ऐलान

Punjab पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सांसद अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों को अमृतसर लाने की तैयारी।

March 17, 2025By Short Daily News

पंजाब। सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि आज सांसद अमृतपाल सिंह के कुछ सहयोगियों को अमृतसर लाया जाएगा, और उन्हें अदालत में पेश किया जा सकता है। यह कदम अजनाला पुलिस स्टेशन हमले के मामले में Punjab पुलिस की बड़ी कार्रवाई का हिस्सा हो सकता है।

बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह के 7 साथियों को अमृतसर लाया जाएगा, जिनमें बसंत सिंह, भगवंत सिंह उर्फ ​​प्रधानमंत्री बाजेके, गुरमीत सिंह गिल, सरबजीत सिंह कलसी, गुरिंदरपाल सिंह औजला, हरजीत सिंह, और कुलवंत सिंह धालीवाल शामिल हैं। इन सभी को अदालत में पेश किए जाने से पहले उनकी मेडिकल जांच की जाएगी।

यह सभी सिख युवक असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत उनकी गिरफ्तारी के बाद अब उन्हें पंजाब लाया जाएगा। कल डीआईजी ने बयान दिया था कि अजनाला पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब Punjab पुलिस अमृतपाल सिंह के सात सहयोगियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।