Search

BREAKING
भगवंत मान सरकार की ‘सेहत कार्ड’ योजना की गूंज, पटियाला शिविर में दो दिनों में 500 सदस्यों ने कराया रजिस्ट्रेशन MP Amritpal को लेकर केंद्र पहुंची भगवंत मान सरकार, सुरक्षा का हवाला देकर जेल ट्रांसफर न करने की अपील अंबेडकर जयंती पर CM मान ने दी बड़ी सौगात, पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ का आगाज पंजाब में मावां धीयां योजना की रजिस्ट्रेशन आज से:CM करेंगे शुभारंभ, जुलाई से मिलेंगे 1500 रुपए, कल से पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू भगवंत मान सरकार बेअदबी के खिलाफ लाई सबसे सख्त कानून, इंसाफ सुनिश्चित करने के लिए उम्रकैद और 25 लाख रुपये का जुर्माना: हरपाल सिंह चीमा 25 लाख का जुर्माना और उम्र कैद की सजा… क्या है जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक? CM भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, केंद्र द्वारा कंटीली तार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक लगाने का आदेश, लाखों किसानों को होगा लाभ भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए पी.आर.टी.सी. और पनबस में 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा राजेंद्र जिमखाना एंड Mahindra Club’ में आयोजित सेहत कैंप के द्वारा सदस्यों और स्टाफ के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की पहल हिंदू नववर्ष संवत के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में विशाल समारोह आयोजित Manish Sisodia

Punjab के कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में लगी भीषण आग।

March 28, 2025By Short Daily News

पंजाब। Punjab के कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) के पास प्रवासी मजदूरों द्वारा बनाई गई करीब 300 झुग्गियों में आग लग गई। गुरुवार देर रात झुग्गियों में अचानक भयानक आग लग गई। आग लगने से भगदड़ मच गई। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। आग की लपटों से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटों के साथ-साथ धुआं भी हर जगह फैल गया। यहां एक के बाद एक 70-72 झुग्गियां जलमग्न हो गईं। आग फैलती रही।

फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया, और जैसे ही सूचना मिली, दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। हालांकि, आग बहुत भीषण थी, और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। साथ ही, भुलाना चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस आग के कारण लगभग 70-72 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। भुलाना चौकी प्रभारी एएसआई दविंदर पाल ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर आईं।

जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे आरसीएफ के पास झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए आरसीएफ, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और करतारपुर से दमकल गाड़ियां भेजी गईं। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, करीब 250 झुग्गियों को आग से बचा लिया गया है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

यह पहली बार नहीं था, जब इन झुग्गियों में आग लगी हो। यहां रहने वाले गरीब लोगों ने बताया कि उन्होंने ठंड के मौसम से पहले कड़ी मेहनत से अपनी झोपड़ियां बनाई थीं, लेकिन अब उनकी मेहनत पूरी तरह जलकर राख हो गई है। उनके पास अब समझ में नहीं आ रहा कि वे अपनी झुग्गियों को फिर से कैसे बनाएंगे और अपनी जिंदगी कैसे चलाएंगे। उनके राशन, घरेलू सामान और कमाई भी आग में जलकर नष्ट हो गई।