Search

BREAKING
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मान बादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Punjab और चंडीगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय दौरा: सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

March 11, 2025By Short Daily News

पंजाब। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर Punjab और चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। वे मंगलवार को बठिंडा और मोहाली में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू Punjab और चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

मंगलवार को वे केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी, जबकि शाम पांच बजे मोहाली स्थित इंडियन स्कूल के कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति सोमवार को चंडीगढ़ पहुंचीं, जहां उनका स्वागत पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया।

इसके बाद राजभवन में उनके सम्मान में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति 12 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जहां वे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी।