Search

BREAKING
पंजाब पुलिस की वर्दी को लेकर वायरल ऑडियो और चिट्ठी का खंडन, पुलिस ने बताई सच्चाई सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘GHOSTFACE KILLAH’ रिलीज, आते ही छाया रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आप अमरजीत सिंह चावला पर लगे गंभीर आरोपों पर सुखबीर बादल अभी तक चुप क्यों हैं? – बलतेज पन्नू CM भगवंत मान ने पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा और उनके समर्थकों का आप में किया स्वागत हरदीप सिंह मुंडियां और दीपक बाली ने ‘हमारे राम’ शो के लिए लुधियाना वासियों को दिया न्यौता, आशुतोष राणा लाइव करेंगे परफॉर्म आप मंत्रियों ने ‘मान दे मुनाफे’ घर-घर पहुंचाए, पंजाब को 4.5 साल का ‘Guarantee Plus’ रिपोर्ट कार्ड पेश किया| Asian Hockey Federation ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया रवनीत सिंह बिट्टू, प्रताप बाजवा और बिक्रम मजीठिया एक नशा तस्कर को बचाने क्यों आए? : आप बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक पार्टी बना दिया, निजि एजेंडे के लिए सिख संस्थाओं का प्रयोग किया: बलतेज पन्नू

Haryana: सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, अंबाला हिसार हाइवे पर दो टोल प्लाजा हटाने की मांग।

April 4, 2025By Short Daily News

पिहोवा। Haryana के अंबाला हिसार हाइवे पर गांव थाना के निकट बने टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग को लेकर सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि मार्च 2022 में संसद सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि 60 किलोमीटर के दायरे में केवल एक ही टोल प्लाजा रहेगा।

यदि इस रेंज में दूसरा टोल प्लाजा होगा तो उसे यहां से हटाया जाएगा। लेकिन अंबाला हिसार रोड पर गांव थाना के निकट और इस्माईलाबाद से आगे गांव सैनी माजरा के निकट दो टोल पड़ते हैं। दोनों की आपस में दूरी 45 किलोमीटर से भी कम है। यदि कैथल के लोगों को अंबाला की तरफ जाना हो तो उन्हें दो जगह टोल देना पड़ता है। थाना टोल प्लाजा पर आने-जाने के लगभग 135 रुपए और सैनी माजरा में भी इतने ही रुपए वाहन चालकों को देने पड़ते हैं।

सांसद नवीन जिंदल ने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर थाना टोल प्लाजा को यहां से हटाने की मांग की है। सांसद की इस मांग का पिहोवा के आसपास के गांवों और कैथल के लोगों ने समर्थन किया है।

ग्रामीण सिकंदर बाखली, संदीप गर्ग, तनु गुप्ता, जगत सिंह आदि ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ऐसे नेता हैं। जो अपने क्षेत्र की जनता के समक्ष आने वाली प्रत्येक समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसे दूर करवाने का प्रयास करते हैं।