Search

BREAKING
पंजाब की वोटर लिस्ट से किसी भी असली वोटर का नाम नहीं हटाया जाना चाहिए, आप के कार्यकर्ता हर नागरिक की मदद के लिए तैयार हैं: अमन अरोड़ा पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पावरकॉम ने स्पीड पोस्ट से भेजने शुरू किए बिजली बिल दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, OTT से हटाने के फैसले को चुनौती पंजाब सरकार का बड़ा कदम, FDDI से समझौते के जरिए फुटवियर और खेल उद्योग को मिलेगा नया बढ़ावा जंडियाला गुरु में 509 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरभजन सिंह ETO ने बढ़ाया हौसला कपूरथला नगर निगम पर AAP का कब्जा, मेयर समेत तीनों प्रमुख पदों पर जीत हर महीने 1,000 रुपये और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एस.आई.आर. फॉर्म भरें: CM भगवंत सिंह मान बादल परिवार पंजाब और सिख पंथ का सबसे बड़ा दुश्मन, उन्होंने पंजाब के सबसे बुरे दौर की सच्चाई को दबाने की कोशिश की: कुलदीप सिंह धालीवाल CM भगवंत मान की पंजाबियों से अपील, वोट सुरक्षित रखने के लिए SIR फॉर्म जरूर भरें अमृतसर में बड़ी कार्रवाई, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Haryana सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता: 1 जनवरी से लागू – 6 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा।

April 23, 2025By Short Daily News

Haryana सरकार ने बुधवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने की घोषणा की है। इसके साथ ही अब महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएगी। कर्मचारियों और पेंशनरों को मई माह में बढ़ा हुआ वेतन और पेंशन प्राप्त होगी।

करीब 6 लाख नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा। इनमें करीब 3 लाख नियमित कर्मचारी और 3 लाख पेंशनर्स शामिल हैं।

वित्त विभाग के ऑर्डर की कॉपी…

सरकार के ऑर्डर में 3 अहम बातें…

बढ़ा हुआ डीए और डीआर अप्रैल 2025 के वेतन और पेंशन-पारिवारिक पेंशन के साथ भुगतान किया जाएगा। इसके साथ जनवरी से मार्च महीने तक का बकाया भी दिया जाएगा।

महंगाई भत्ते और महंगाई राहत के कारण यदि रुपयों के साथ 50 पैसे या उससे अधिक का भुगतान कर्मचारी को किया जाना है तो उसे पूरा एक रुपया मिलेगा। जबकि, भुगतान 50 पैसे से कम रहा तो उसे अनदेखा किया जा सकता है।

इस आदेश की कॉपी वित्त विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.finhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है।

इस बार 1 फीसदी कम हुई बढ़ोतरी

इससे पहले 2024 में हरियाणा सरकार ने DA 50% से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया था। तब सरकार ने 3% की बढ़ोतरी की थी, लेकिन इस बार एक फीसदी कम बढ़ाया है।

इस प्रकार बढ़ेगी सैलरी

DA बढ़ने से सैलरी में वृद्धि होती है, क्योंकि DA, बेसिक सैलरी का एक हिस्सा है। यदि DA बढ़ता है, तो सैलरी भी बढ़ेगी। उदाहरण के लिए, अगर बेसिक सैलरी 20,000 रुपए है और DA 53% से 55% हो जाता है, तो कर्मचारी को 400 रुपए प्रति माह अतिरिक्त मिलेंगे।

डिअरनेस अलाउंस (DA) और डिअरनेस रिलीफ (DR) दोनों ही महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन वे अलग-अलग लोगों को दिए जाते हैं। DA कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि DR पेंशनभोगियों को। नाम के अलावा, इन दोनों में कोई खास अंतर नहीं है।